BHIM Payment App Cashback Offer: क्या आप भी पेमेंट के लिए Google Pay या PhonePe का यूज करते हैं? तो आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस वक्त BHIM पेमेंट ऐप सबसे ज्यादा Cashback ऑफर दे रहा है। इस ऐप का यूज करके आप फिलहाल 750 रुपये तक का कैशबैक ऑफर ले सकते हैं। हालांकि यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है। इस कैशबैक ऑफर के साथ ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को प्लेटफ़ॉर्म पर लाने का यह एक प्रयास है।
Google Pay ने भी शुरुआत में एक बड़ा यूजर बेस बनाने के लिए यही तरीका अपनाया था। इस ऑफर के बारे में जानने से पहले यह ध्यान रखना जरूरी है कि ये 2 अलग-अलग कैशबैक ऑफर है जिसके बाद आप कुल 750 रुपये तक बचा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इस ऑफर को कम्पलीट कर देते हैं तो एक्स्ट्रा 1 प्रतिशत कैशबैक भी मिलने वाला है। आइये जानते हैं कैसे उठाएं इस ऑफर का लाभ…
क्या है ये कैशबैक ऑफर?
जो लोग बाहर खाना खाने या ट्रेवल करना पसंद करते हैं, उनके लिए BHIMऐप 150 रुपये का फ्लैट कैशबैक ऑफर दे रहा है। यूजर्स को BHIM ऐप के जरिए से किए गए ऐसे किसी पेमेंट पर 100 रुपये से ज्यादा के लेनदेन पर 30 रुपये का फ्लैट कैशबैक मिल रहा है। इस ऑफर में रेलवे टिकट बुकिंग, कैब राइड और Merchant UPI पेमेंट और बिल पे पर आप इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं। हालांकि इसमें मैक्सिमम 150 रुपये तक कैशबैक भी मिल सकता है।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
600 रुपये का कैशबैक ऑफर
एक और 600 रुपये का कैशबैक ऑफर है, जिसे रुपे क्रेडिट कार्ड होल्डर भीम ऐप से लिंक करके क्लेम कर सकते हैं। यह यूजर्स को सभी Merchant UPI पेमेंट पर 600 रुपये का कैशबैक ऑफर दे रहा है। इस ऑफर में 100 रुपये से ज्यादा का कैशबैक पहले तीन पेमेंट पर मिलेगा, इसके बाद हर महीने 200 रुपये से ज्यादा के 10 पेमेंट पर 30 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक शामिल है। ये सभी ऑफर्स आपको कुल मिलाकर 600 रुपये का कैशबैक तभी देंगे जब आप ये सभी ट्रांजेक्शन पूरी कर लेंगे।
Fuel पेमेंट्स पर 1 परसेंट कैशबैक
इन ऑफर्स के अलावा, BHIM App Fuel पेमेंट्स पर 1 प्रतिशत का कैशबैक दे रहा है। इससे यूजर्स को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी सहित सभी फ्यूल पेमेंट पर 1 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा आपको बिजली, पानी और गैस बिल जैसे बिल्स पर भी ये बेनिफिट मिलने वाला है लेकिन पेमेंट अमाउंट 100 रुपये या उससे ज्यादा होना चाहिए। ये कैशबैक ऑफर 31 मार्च, 2024 तक उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें : Vi भी जल्द लॉन्च करेगा 5G Service
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
57 secs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
3 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
19 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
21 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines