UPI सर्कल मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है, जो एक UPI अकाउंट से ही पेमेंट करना चाहते हैं। इसकी सबसे मुख्य बात यह है कि अकाउंट का मुख्य यूजर अपने साथ 5 और लोगों को भी ऐड कर सकता है। इस नए फीचर से स्टूडेंट्स, सीनियर सिटिजंस और बिजनेसमैन को UPI सर्कल से मदद मिलेगी।
अब UPI सर्कल अकाउंट से एक साथ कर सकते हैं 6 लोग पेमेंट
यूपीआई पेमेंट सिस्टम लगातार एडवांस होता जा रहा है। हाल ही में PhonePe ने यूपीआई सर्कल नाम का नया फीचर रोलआउट किया था। अब NPCI के BHIM ऐप में भी इस फीचर को ले आया गया है। UPI सर्कल मुख्य रूप से उन यूजर्स के लिए है, जो एक यूपीआई अकाउंट से ही पेमेंट करना चाहते हैं। इसकी मुख्य बात है कि अकाउंट का मुख्य यूजर अपने साथ 5 और लोगों को भी ऐड कर सकता है। चाहे वह अलग-अलग शहरों के रहने वाले क्यों न हों? इसमें आपको एक बात का मुख्य रूप से ध्यान रखना होगा कि पेमेंट के वक्त मुख्य यूजर को अपने फोन से PIN नंबर अप्रूव करना होगा।
BHIM ऐप के नए फीचर से किसे फायदा
बता दें कि BHIM ऐप का UPI सर्कल मुख्य रूप से सीनियर सिटिजंस, स्टूडेंट्स और बिजनेसमैन के लिए काफी ज्यादा फायदा हो सकता है। अगर आपका कोई बेटा/बेटी बाहर रहकर पढ़ाई कर रहा है, तो UPI सर्कल बनाकर उसे सर्कल में ऐड कर सकते हैं। वैसे तो वर्तमान में प्रत्येक के पास यूपीआई अकाउंट होता है, लेकिन कई बार अकाउंट में बैलेन्स नहीं होता। ऐसे में स्टूडेंट्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए हम आपको बता दें कि हम परेशान होने की जरूरत नहीं है।अगर किसी स्टूडेंट के अकाउंट में बैलेन्स नहीं भी है, फिर भी वह अपने पैरंट्स के यूपीआई सर्कल में ऐड है, तो कहीं भी पेमेंट कर सकता है।
सीनियर सिटिजंस-बिजनेसमैन को UPI सर्कल से मिलेगी मदद
बता दें कि कई यूजर्स UPI पेमेंट नहीं करना चाहते हैं, लेकिन अब यूपीआई सर्कल में ऐड होने के बाद वह आसानी से बिना डरे हुए पेमेंट कर पाएंगे। पेमेंट मुख्य यूजर जो उनके बच्चे हो सकते हैं, उनकी तरफ से अप्रूव किया जाएगा। कई सीनियर सिटिजंस यूपीआई इसलिए यूज नहीं कर पाते, क्योंकि वो टेक फ्रेंडली नहीं हैं। इसलिए BHIM ऐप में UPI सर्कल को नए वर्जन में लाया गया है। अगर आप पुराना वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपना ऐप अपडेट कर लें।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
52 mins agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
4 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
7 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
8 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines