---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

BHASHINI AI: Google Translate के छक्के छुड़ाने आया ये देशी ऐप, ऐसे करें इस्तेमाल

BHASHINI AI: आमतौर पर लोग Google Translate से किसी भी टेक्स्ट को ट्रांसलेट करते हैं। एआई के इस दौर में सरकार ने एक नया देशी ऐप लॉन्च किया है। ये एक सरकारी ऐप है, इसमें अगल- अलग भाषाओं का स्पोर्ट दिया गया है। इसे सरकार की तरफ से जी20 के मौके पर लॉन्च किया गया […]

---विज्ञापन---

BHASHINI AI: आमतौर पर लोग Google Translate से किसी भी टेक्स्ट को ट्रांसलेट करते हैं। एआई के इस दौर में सरकार ने एक नया देशी ऐप लॉन्च किया है। ये एक सरकारी ऐप है, इसमें अगल- अलग भाषाओं का स्पोर्ट दिया गया है। इसे सरकार की तरफ से जी20 के मौके पर लॉन्च किया गया है। इसे आने के बाद से ही यूजर्स गूगल ट्रांसलेट को लेकर चिंतित हो गए हैं। अगर आप भी देश में कहीं भी यात्रा करने जाते हैं तो ये ऐप आपके बेहद काम की है। आइए इस सरकारी एआई ऐप के बारे में विस्तार से जानते हैं।

किसी भी भाषा में कर सकते हैं ट्रांसलेट

BHASHINI AI ऐप में कई भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। इस ऐप से आप क्षेत्रीय भाषा में भी ट्रांसलेट कर सकते हैं। ये गूगल से काफी अलग है और इसे खासतौर पर भारत में रहने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस एआई ऐप से विदेशी भाषा को भी क्षेत्रीय भाषा में ट्रांसलेट किया जा सकेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: WhatsApp हुआ और भी ज्यादा सिक्योर, बिना नाम के बना सकेंगे ग्रुप

रियल टाइम करे ट्रांसलेट

इस ऐप से आप रियल टाइम ट्रांसलेट कर सकते हैं। अगर आसान भाषा में कहें तो आप किसी भी व्यक्ति से बातचीत करते समय इस ऐप को ऑन कर यह जान सकते हैं कि सामने वाला व्यक्ति क्या बोल रहा है। टूरिस्टर या ट्रेवल करने वाले लोग इसे बेहद आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप भारत के बाहर भी जाने वाले हैं तब भी इसकी मदद से वहां कि भाषा को समझ सकते हैं।

---विज्ञापन---

कोई भी भाषा करें सिलेक्ट

इस एआई ऐप का इस्तेमाल आप सिंगल क्लिक पर कर सकते हैं। किसी भी भाषा में ट्रांसलेट करने के लिए सबसे पहले भाषा का चयन करें। इसके बाद आप किस भाषा में ट्रांसलेट करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट कर लें। इस तरह आप इस सरकारी ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे।

First published on: Sep 08, 2023 04:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola