BharatGPT: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जब भी बात होती है तो सबसे पहले ChatGPT का नाम लिया जाता है। OpenAI के इस चैटबॉट ने एआई को एक नई पहचान दी है। खास बात यह है कि ये चैटबॉट काफी हद तक इंसानों की तरह आपके साथ बात कर सकता है और आपके सभी सवालों का जवाब दे सकता है। वहीं हाल ही में गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ने भी आपने AI चैटबॉट पेश किए हैं लेकिन अब भारत में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड भी तहलका मचाने को पूरी तरह तैयार है। कंपनी भारत के टॉप इंजीनियरिंग स्कूलों के साथ मिलकर अगले महीने यानी मार्च में अपनी पहली ChatGPT-स्टाइल सर्विस शुरू करने जा रही है। इसे कंपनी BharatGPT के नाम से पेश करेगी। बताया जा रहा है कि इस एआई मॉडल का नाम हनुमान (Hanooman) होगा।
बड़े लैंग्वेज मॉडल की दिखी पहली झलक
मंगलवार को मुंबई में एक टेक्नोलॉजी कांफ्रेंस के दौरान भारत की सबसे वैल्युएबल कंपनी और आठ एफिलिएटेड यूनिवर्सिटीज को शामिल करने वाले BharatGPT ग्रुप ने बड़े लैंग्वेज मॉडल की एक झलक पेश की है। रेप्रेसेंटेटिवेस के सामने चलाए गए एक वीडियो में, दक्षिणी भारत में एक मोटरसाइकिल मैकेनिक ने इस AI से अपने कुछ सवाल पूछे जिसका इस चैटबॉट ने बहुत ही सुंदर ढंग से जवाब दिया।
ये भी पढ़ें : जल्द बना सकेंगे खुद का AI Chatbot, घर बैठे होगी मोटी कमाई
सभी सवालों का दिया जवाब
वहीं इस AI टूल का यूज एक बैंकर ने भी किया। चैटबॉट ने हिंदी में शख्स के सभी सवालों के जवाब दिए। इसके अलावा हैदराबाद में एक डेवलपर इसका यूज कंप्यूटर कोड लिखने के लिए करता दिखा। कहा जा रहा है की ये AI मॉडल इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दौड़ में भारत की प्रगति का प्रतिनिधित्व करेगा। जानकारी के मुताबिक BharatGPT चार बड़े फील्ड यानी हेल्थ केयर, गवर्नेंस, फाइनेंसियल सर्विसेज और एजुकेशन में 11 स्थानीय भाषाओं पर काम करेगा।
आ रहे हैं ओपन-सोर्स एआई मॉडल
ये AI मॉडल वायरलेस कैरियर रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड और भारत सरकार द्वारा समर्थित, बॉम्बे सहित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान विश्वविद्यालयों के सहयोग से विकसित किया गया है। दूसरी तरफ लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स और अरबपति विनोद खोसला के फंड जैसे स्टार्टअप भी भारत के लिए ओपन-सोर्स एआई मॉडल तैयार कर रहे हैं। जबकि ओपनएआई जैसी सिलिकॉन वैली कंपनियां बड़े एलएलएम बना रही हैं।
ये भी पढ़ें : AI Voice Scam: मेरा एक्सीडेंट हो गया है मुझे पैसे चाहिए! फिर महिला के साथ हो गया स्कैम
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
10 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines