गजब! अब घूम-घूम कर नहीं तलाशनी पड़ेगी भंडारे की जगह, चुटकियों में बता देगा ये App

Bhandara App: क्या आप भी जानना चाहते हैं कि देश के किस हिस्से में कहां भंडारा चल रहा है तो इस ऐप से तुरंत करें पता…

Bhandara App

Bhandara App: भंडारे का नाम सुनते ही मन में कढ़ी चावल, छोले पूरी, दाल चावल का स्वाद महसूस होने लगता है। देशभर के लोगों में भंडारे को लेकर गजब का क्रेज देखा जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को अपने घर से ज्यादा भंडारे का खाना पसंद आता है। अक्सर देखने में आता है कि कहीं आते-जाते रास्ते में भंडारा लगा दिख जाए तो लोग अनायास ही उसमें घुस जाते हैं।

गांवों ही नहीं शहरों में यह देखने को मिल जाएगा कि लोग बर्तन लेकर भंडारे में आते हैं और जाते समय खाना भरकर ले जाते हैं, वहीं दूसरी ओर भंडारा उन लोगों के लिए वरदान है, जो मेहनत करके रोजी-रोटी नहीं काम पाते, जैसे दिव्यांग। इसके अलावा अस्पतालों में गरीब मरीजों के तीमारदारों, जिनके पास बाहर खाने के लिए पैसे नहीं होते, उनके लिए भी भंडारा वरदान है।

कैसे पता करें कि भंडारा कहां लगा?

वैसे तो किसी खास मौके पर या धार्मिक अनुष्ठान के समय भंडारा लगाने की मुनादी की जाती है। निमंत्रण पत्र बांटते समय भंडारे का निमंत्रण भी दिया जाता है, लेकिन अगर कभी घर से रोज के खाने से अलग कुछ अच्छा खाना है, लेकिन जंक या फास्ट फूड नहीं खाना तो भंडारा तलाश सकते हैं।

इसके लिए अगर आपको घूमने की जरूरत नहीं, बस एक मोबाइल ऐप डाउनलोड कीजिए, जो चुटकियों में बता देगा कि भंडारा शहर में किस गली में किसके घर या किस जगह पर लगा है? खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। न ही कोई महंगा सब्सक्रिप्शन लेना होगा। आप फ्री में ऐप डाउनलोड करके लोकेशन ट्रेस करके भंडारे की जगह के बारे में जान सकते हैं।

वीडियो से भी जानें इस ऐप के बारे में

प्ले स्टोर में मिलेगा Bhandara App

प्ले स्टोर पर सर्च करें Bhandara App, जिसे अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया गया था। यह एक स्टार्टअप ऐप है, जिसे महाराष्ट्र के रहने वाले हिमांशु जादौन नामक शख्स ने बनाया है। आज यह ऐप बहुत से लोगों की फेवरेट लिस्ट में टॉप पर है। खास बात यह है कि ऐप में एक कम्युनिटी सेंटर भी ऐड है, जो लोगों को भंडारे की जगह के बारे में गाइड करता है।

इसके अलावा अगर आप भंडारा लगाने की जानकारी लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं तो पोस्ट डाल सकते हैं, जिससे आप पैसा भी कमा पाएंगे। एक ऐप को बनाने का मकसद सिर्फ इतना है कि कोई शख्स किसी भी वजह से भूखा न रहे, न सोए और मन का जितना मर्जी चाहे खा पाए।

वीडियो में देखें Bhandara App Review

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ