Bhai Dooj Gift Idea: भाईदूज पर तोहफे के तौर पर अगर आप कुछ ऐसा देना चाहते हैं जो ट्रेंडी भी हो और काम का भी, तो वायरलेस ईयरबड्स एक परफेक्ट गिफ्ट बन सकते हैं. आजकल की लाइफस्टाइल में म्यूजिक सुनना, कॉल पर बात करना या गेम खेलना सब कुछ इन छोटे से ईयरबड्स से और आसान हो गया है. अच्छी बात ये है कि अब 2000 रुपये से कम में भी कई प्रीमियम फीचर्स वाले ईयरबड्स आसानी से मिल जाते हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे बेस्ट TWS ईयरबड्स के बारे में, जो भाईदूज के गिफ्ट के लिए परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं.
CMF by Nothing Buds 2a: दमदार साउंड और स्टाइलिश डिजाइन
अगर आपके भाई को म्यूजिक का शौक है, तो CMF by Nothing Buds 2a एक शानदार गिफ्ट साबित हो सकता है. इसमें 12.4mm के बायो-फाइबर ड्राइवर्स लगे हैं, जो बेहतरीन और क्लियर साउंड देते हैं. Ultra Bass Technology 2.0 की वजह से इसमें लो बेस काफी दमदार है. साथ ही, ये 42dB तक Active Noise Cancellation सपोर्ट करते हैं, जिससे म्यूजिक या कॉल के दौरान आसपास की आवाज कम हो जाती है. IP54 रेटिंग के साथ ये पसीने और पानी से भी सुरक्षित रहते हैं. इसकी कीमत लगभग 1,699 रुपये है गिफ्ट बजट में फिट और क्वालिटी में टॉप.
JBL Wave Beam: कंफर्ट और क्लियरिटी का कॉम्बिनेशन
JBL का नाम साउंड क्वालिटी में भरोसेमंद ब्रांड के तौर पर जाना जाता है. JBL Wave Beam में 8mm ड्राइवर्स और JBL Deep Bass Sound मिलता है. इसकी फिटिंग काफी आरामदायक है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में भी परेशानी नहीं होती. ये ईयरबड्स 32 घंटे तक का बैटरी बैकअप देते हैं और IP54 रेटिंग के साथ आते हैं. Ambient Aware और TalkThru मोड की वजह से कॉलिंग और म्यूजिक एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाता है. इसकी कीमत करीब 1,999 रुपये है, जो प्रीमियम फील वाला बजट फ्रेंडली गिफ्ट है.
OnePlus Nord Buds 3: लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग
अगर आपके भाई को गेमिंग या लगातार कॉलिंग का शौक है, तो OnePlus Nord Buds 3 परफेक्ट ऑप्शन है. इसमें 12.4mm ड्राइवर्स के साथ 32 dB ANC और AI नॉइज कैंसलेशन मिलता है. इसकी बैटरी 12 घंटे तक चलती है और केस के साथ 43 घंटे तक का बैकअप देती है. खास बात है इसका फास्ट चार्जिंग फीचर — सिर्फ 10 मिनट चार्ज में 11 घंटे का प्लेबैक. Bluetooth 5.4 और Dual Connection फीचर इसे और भी स्मार्ट बनाते हैं. ये ईयरबड्स करीब 1,799 रुपये में मिल जाते हैं.
boAt Airdopes Loop: गेमिंग लवर्स के लिए बेस्ट गिफ्ट
भाईदूज पर अगर आप अपने भाई को कुछ ऐसा गिफ्ट करना चाहते हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ टिकाऊ भी हो, तो boAt Airdopes Loop एक अच्छा चुनाव हो सकता है. ये OWS यानी Open Wearable Stereo डिजाइन में आते हैं, जो एयर कंडक्शन से साउंड देते हैं और बाहर की आवाज भी सुनाई देती है यानी सेफ्टी भी और म्यूजिक भी. 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ और 10 मिनट की चार्जिंग में 200 मिनट का प्लेबैक इसे गेमिंग और आउटडोर यूज के लिए बेस्ट बनाता है. इसकी कीमत करीब 1,599 रुपये है.
realme Buds T310: प्रीमियम फील बजट में
अगर आप चाहते हैं कि आपका गिफ्ट थोड़ा हाई-टेक और प्रीमियम लगे, तो realme Buds T310 एक बढ़िया विकल्प है. इसमें 12.4 mm Dynamic Bass Driver के साथ 46 dB Hybrid ANC मिलता है, जिससे म्यूजिक का एक्सपीरियंस और भी इमर्सिव हो जाता है. 40 घंटे की बैटरी लाइफ, 10 मिनट में फास्ट चार्जिंग, 45 ms का अल्ट्रा-लो लेटेंसी मोड और IP55 रेटिंग इसे एक प्रीमियम परफॉर्मर बनाते हैं. इसकी कीमत करीब 1,799 रुपये है.
ये भी पढ़ें- दीवाली पर 1000 रुपये से कम में शानदार गिफ्ट आइडियाज, Flipkart की सेल में मिल रहे धमाकेदार गैजेट्स
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
4 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
21 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines