Bhai Dooj Gift Ideas: दिवाली शॉपिंग के बीच में ये मत भूल जाना की भाई दूज भी आ रहा है। क्या आपने सोचा कि इस साल भाई दूज पर बहन को क्या गिफ्ट देना है? अगर अब तक नहीं! तो चिंता न करें आज हम आपको कुछ शानदार गैजेट्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप इस भाई दूज पर अपनी क्यूट सी बहन को दे सकते हैं। इसमें स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच से लेकर कई प्रोडक्ट शामिल हैं। खास बात यह है कि अभी कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिवाली सेल भी चल रही है जिसका फायदा उठाकर आप इन गैजेट्स को सस्ते में खरीद सकते हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं…
Smartphone: SAMSUNG Galaxy A14 5G
भाई दूज पर बहन को आप इस बार 5G फोन गिफ्ट कर सकते हैं जो फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल में 10 हजार रुपये से कम में मिल रहा है। इस फोन में 4 GB RAM, 64 GB ROM और 6.6 इंच का Full HD+ डिस्प्ले देखने को मिलता है। डिवाइस में 50MP + 2MP + 2MP का ट्रिपल रियर और 13MP का शानदार फ्रंट कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 5000 mAh Lithium Ion बैटरी और Exynos 1330 प्रोसेसर मिल रहा है। ये सभी फीचर्स इस प्राइस पर और सैमसंग जैसा ब्रांड इस डील को एक बेस्ट गिफ्ट बना देता है। इसके अलावा आप अपने बजट के हिसाब से भी कोई फोन गिफ्ट कर सकते हैं।
Smartwatch: boAt Storm Call 3 w/ Turn by Turn Navigation
भाई दूज पर बहन को आप इस बार स्मार्टवॉच भी गिफ्ट कर सकते हैं। हालांकि अगर आपका बजट 1000 रुपये के आसपास है तो आप boAt की Storm Call 3 w/ Turn by Turn Navigation वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें नेविगेशन फीचर भी मिलता है जो इसे और भी खास बना देता है।
Earbuds: Realme Buds T110
दिवाली सेल में Realme Buds T110 काफी सस्ते में मिल रहे हैं जिन्हें आप भाई दूज पर बहन को गिफ्ट कर सकते हैं। सेल में इन बड्स पर 63% तक का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद इनका प्राइस 1,099 रुपये हो गया है। इनमें आपको 38 घंटे तक का प्ले बैक टाइम मिलता है।
ये भी पढ़ें : गैस गीजर या इलेक्ट्रिक कौन-सा है ज्यादा बेस्ट? खरीदने से पहले जरूर जान लें
Hair Dryer
भाई दूज पर बहन को आप एक अच्छा Hair Dryer भी गिफ्ट में दे सकते हैं। फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल में PHILIPS HP8100/60 Hair Dryer काफी सस्ते में मिल रहा है। इसे आप सिर्फ 749 रुपये में खरीद सकते हैं।
Electric Kettle
भाई दूज पर बहन को आप इलेक्ट्रिक केतली भी गिफ्ट में दे सकते हैं। ये उनके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है जिसकी बहन हॉस्टल में रहती है। V-Guard VKS15 Stainless Steel 1500 W इलेक्ट्रिक केतली आप इस दिवाली सेल में सिर्फ 599 रुपये में अपना बना सकते हैं।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
11 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
14 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines