वीडियोगेम BGMI को सोमवार को भारत में फिर से लॉन्च कर दिया गया है। अब इसे iPhone और Android Smartphone में डाउनलोड कर खेला जा सकेगा। गेम डेवलपर कंपनी क्राफ्टन ने गेम लॉन्च करने की घोषणा करते हुए कहा कि भारत में इस गेम को खेलने की समयसीमा निर्धारित की गई है। साथ ही इसमें इन-गेम ईवेंट और गेम में क्लासिक मैप्स के अपडेट जैसे कई नए अपडेट भी जोड़े गए हैं।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष इस फोन को भारत में बैन कर दिया गया था। क्राफ्टन द्वारा सर्वर स्थानों और डेटा सुरक्षा के मुद्दों को संबोधित करने और अनुपालन करने के बाद बीजीएमआई को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) द्वारा तीन महीने की “परीक्षण स्वीकृति” प्रदान की गई है।
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 10 Series की लॉन्च डेट और कलर ऑप्शन का खुलासा, कीमत भी आई सामने
डाउनलोड करने के 48 घंटे में कर सकेंगे लॉगिन, गेम खेलने के लिए पूरी करनी होंगी ये शर्तें
बीजीएमआई को फिर से लॉन्च करने की घोषणा करते हुए कंपनी ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी है। गेम को आईओएस और एंड्रॉइड दोनों उपयोगकर्ता अब क्रमशः ऐप स्टोर और प्ले स्टोर के माध्यम से बीजीएमआई डाउनलोड किया जा सकेगा हालांकि डाउनलोड करने के अगले 48 घंटों में इसे लॉगिन किया जा सकेगा।
Krafton के अनुसार, BGMI भारत में उपयोगकर्ताओं के लिए उनकी आयु के आधार पर खेलने के समय को प्रतिबंधित करेगा। नाबालिग प्लेयर्स के लिए गेम खेलने की समयसीमा तीन घंटे रखी गई है जबकि 18 वर्ष से अधिक आयु के उपयोगकर्ता छह घंटे तक खेल सकेंगे। कंपनी के अनुसार 18 साल से कम उम्र के गेमर्स के लिए डेली लिमिट भी रखी गई है, साथ ही उनके पैरेंट्स का भी वेरिफिकेशन किया जाएगा।
गेम में मिलेंगे ये अपडेट्स
क्राफ्टन ने बीजीएमआई में कई नए अपेडट भी जारी किए हैं। नए गेम में उष्णकटिबंधीय वातावरण वाला एक नया मैप भी दिया गया है। साथ ही इसमें ज़िपलाइन्स, एक सुपर रिकॉल फीचर, एक सामरिक क्रॉसबो और एक टू-सीटर ऑफ-रोड ऑल-टेरेन वाहन भी मिलेंगे। क्राफ्टन के अनुसार नुसा में प्रत्येक मैच आठ मिनट तक चलेगा।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
प्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
3 hrs agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
12 hrs agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
13 hrs agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
15 hrs agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
17 hrs agoवॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए? जानें संकेत
18 hrs agoiPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
1 day agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
1 day agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines