Best Power Banks Under 2000: अगर आप भी इन दिनों पावर बैंक खरीदने की सोच रहे हैं तो जरा रुकिए। रेगुलर पावर बैंक की जगह आप वायरलेस चार्जिंग वाले ये कुछ पावर बैंक खरीद सकते हैं। ये पावर बैंक जेब पर भी बोझ नहीं डालते क्योंकि इनकी कीमत 2,000 रुपये के आसपास या उससे भी कम है। इनमें आपको वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग दोनों के लिए सपोर्ट करने वाला 10000 mAh पावर मिलता है जो तेजी से फोन को चार्ज करता है। अगर आपका फोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है तो इन्हें बिलकुल मिस न करें।वहीं, हमने आपके लिए फ्लिपकार्ट पर मिल रहे 3 बेस्ट वायरलेस चार्जिंग वाले पावर बैंक शॉर्ट लिस्ट किए हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं…
Ambrane 10000 mAh 22 W Wireless With MagSafe Power Bank
अगर आपका डिवाइस वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है तो आप Ambrane का ये MagSafe Power Bank चेक कर सकते हैं जिसमें आपको 10000 mAh की तगड़ी बैटरी मिलती है। कंपनी ने ये पावर बैंक 4,999 रुपये में पेश किया था लेकिन अभी आप इसे फ्लिपकार्ट से 60% तक डिस्काउंट के साथ सिर्फ 1,999 रुपये में अपना बना सकते हैं।
boAt 10000 mAh 22.5 W Wired & Wireless With MagSafe
बोट कंपनी की तरफ से आने वाला ये वायरलेस पावर बैंक भी काफी शानदार है जिसमें आपको 10000 mAh बैटरी और 22.5 W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है जो इसे इस प्राइस पर कुछ बेस्ट ऑप्शंस में से एक बना देता है। कंपनी ने इस पावर बैंक को 4,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 1,999 रुपये में अपना बना सकते हैं।
Portronics 10000 mAh 22.5 W Wireless Power Bank
लिस्ट का ये Wireless Power बैंक तो काफी ज्यादा सस्ता है जिस पर फ्लिपकार्ट 65% तक की छूट दे रहा है। आप इस पावर बैंक को अभी 1,398 रुपये में खरीद सकते हैं जबकि इसका लॉन्च प्राइस 3,999 रुपये है। यानी आप इस पावर बैंक पर 2,600 रुपये तक बचा सकते हैं जो इसे एक बेस्ट डील बना देता है। इसमें भी आपको 10000 mAh बैटरी और 22.5 W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
ये भी पढ़ें : DeepSeek की बढ़ी मुश्किलें… OpenAI के नए AI टूल ने किया कमाल! इन कामों को कर देता है आसान
संबंधित खबरें
OnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
41 mins agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 hr agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
3 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
21 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines