Best Wireless Charger for Smartphone: क्या आप भी कई अलग-अलग चार्जरों से परेशान हैं? एक फोन के लिए एक, दूसरे डिवाइस के लिए दूसरा और तीसरे के लिए तीसरा! ये समस्या अब बीते जमाने की बात होगी। तकनीक के क्षेत्र में लगातार हो रहे बदलावों ने हमें एक ऐसे समाधान की ओर धकेला है जो न केवल कनविनिएंट है, बल्कि नेचर के लिए भी फायदेमंद है। मार्केट में आज कई तरह के चार्जर आ गए हैं। वहीं, अब तो बाजार में एक ऐसा चार्जर भी आ गया जो आपके फोन को तो चार्ज करेगा ही साथ ही आपको गाने भी सुनाएगा। इतना ही नहीं इससे आप Earbuds के साथ-साथ वॉच भी चार्ज कर सकेंगे…
दरअसल हम जिस चार्जर की बात कर रहे हैं वो एक वायरलेस चार्जर है। जिससे आप वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते वाले किसी भी डिवाइस को चार्ज करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको अब अलग-अलग चार्जरों का ढेर लगाकर रखने की जरूरत नहीं होगी। बस एक ही चार्जर आपके सभी गैजेट्स को चार्ज करने के लिए काफी होगा। साथ ही इस चार्जर में आपको एक स्पीकर भी मिलेगा जिसकी मदद से आप इसमें गाने भी सुन पाएंगे।
Loony Cloner DJ 3in1 Magnetic Wireless Charger
ये चार्जर 3in1 Magnetic वायरलेस चार्जर और एक HiFi स्पीकर के साथ आता है जो आपको फ्लिपकार्ट पर 3,909 रुपये में मिल जाएगा। इस चार्जर की एक और खासियत है इसमें आप फोन को माउंट करके मूवी का मजा भी आसानी से ले सकते हैं। चार्जर एंगल एडजस्ट करने की भी सुविधा दे रहा है। फोन को स्टेबल रखने के लिए आपको किसी स्टैंड की जरूरत नहीं है आप इस चार्जर को स्टैंड की तरह भी यूज कर सकते हैं।
दो वायरलेस चार्जिंग पैड
एक चार्जर से आप एक टाइम में सिर्फ एक ही डिवाइस चार्ज कर सकते हैं लेकिन जरा रुकिए ये इससे भी एक कदम आगे है। इसमें एक नहीं बल्कि दो-दो वायरलेस चार्जिंग पैड मिल रहे हैं जिसमें आपको अपने Earbuds के साथ वॉच चार्ज करने की भी सुविधा मिल रही है।
ये भी पढ़ें : Flipkart GOAT सेल में आधी कीमत पर मिल रहा है Samsung का धांसू 5G फोन, देखें डील
ब्लूटूथ स्पीकर मजा करेगा डबल
चार्जर में सबसे खास इसमें लगा एक मिनी स्पीकर है। जी हां, ये चार्जर नॉर्मल चार्जर से काफी अच्छा है। इसमें आप फोन को चार्ज करते हुए गानों का मजा ले सकते हैं। साथ ही जब आपका फोन चार्जिंग पर लगा है तो आप मूवी देखते हुए उसके साउंड को बढ़ाने के लिए इस चार्जर में लगे ब्लूटूथ स्पीकर का फायदा उठा सकते हैं। ओवरऑल देखा जाए तो ये आपको अलग अलग चार्जर को केरी करने से बचाएगा।
संबंधित खबरें
30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
31 mins agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
3 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
5 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines