Top 5 Video Editing Mobile Phone App: अगर आप भी रील्स वीडियो बनाने के शौकीन हैं तो आपके लिए ये खबर बेहद ही काम का हो सकता है। क्योंकि आज हम इस आर्टिकल में 5 ऐसे मोबाइल फोन एडिटिंग ऐप के बारे में बता रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप अपने वीडियो को एडिट कर सकते हैं। इन ऐप्स में कई ऐसे शानदार ऑप्शन्स और टूल्स मौजूद होते हैं, जो आपके वीडियो को बेहद ही खूबसूरत बना देगा। सबसे खास बात ये है कि इन ऐप्स को आप बिना किसी खर्च के इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ ही एंड्रायड यूजर्स इन मोबाइल फोन एडिटिंग ऐप को गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से डाउनलोड कर सकते हैं।
ये हैं 5 बेस्ट एडिटिंग ऐप (Top 5 Free Video Editing Mobile Phone App)
1. Canva
एंड्रॉयड मोबाइल फोन यूजर के लिए Canva एक शानदार एडिटिंग ऐप हो सकता है। इस ऐप की मदद से वीडियो के साथ-साथ फोटो को भी एडिट किया जा सकता है। इस ऐप में यूजर्स को कई प्रकार के इफेक्ट के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग से जुड़े लगभग सभी टूल्स मिलते हैं, जिसकी मदद से आप अपने वीडियो की शानदार एडिटिंग कर सकते हैं।
2. Quik
इस मोबाइल फोन ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। क्विक एंड्रॉयड के लिए लोकप्रिय फ्री वीडियो संपादन ऐप्स में से एक है, जो GoPro द्वारा लाया गया है। क्विक ऐप से आप कुछ ही टैप में शानदार वीडियो बना सकते हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लाखों में व्यूज पा सकते हैं। इस ऐप में 23+ थीम, वीडियो को ट्रीम करने, टेक्स्ट ओवरले ऐड करने, वीडियो की स्पीड बदलें सहित अन्य कई फीचर्स मिलते हैं। क्विक ऐप की मदद से आप एक एचडी वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः Reels बनाने वालों की हुई मौज, Instagram ने रोल आउट किया एक और तगड़ा फीचर
3. FilmoraGo
वीडियो एडिटिंग के लिए FilmoraGo एक बहतर ऐप हो सकता है। इस ऐप को आप बिना किसी खर्च के इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऐप वीडियो में वाटरमार्क भी लगाता है। यह आपको विभिन्न प्रकार के इफेक्ट और प्रीसेट के साथ अच्छे वीडियो बनाने में मदद करता है। आप अपने वीडियो को सीधे प्लेटफॉर्म से यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप पर अपने दोस्तों के साथ आसानी से साझा कर सकते हैं। फीचर्स के तौर पर इस ऐप में वीडियो को लिप सिंक करने, वीडियो को ट्रिम करने, टेक्स्ट ओवरले ऐड करने, वीडियो की स्पीड को स्लो और फास्ट करने सहित कई फीचर्स मिलते हैं। ऐप की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह जर्मन, इतालवी, तुर्की, जापानी, कोरियाई, अरबी, रूसी, फ्रेंच, स्पेनिश आदि जैसी कई अंतरराष्ट्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
4. Kinemaster
काइन मास्टर एक लोकप्रिय मोबाइल फोन एडिटिंग ऐप है। भारी संख्या में लोग इस ऐप का इस्तेमाल वीडियो एडिटिंग के लिए करते हैं। इस ऐप की मदद से आप 4k रेजोल्यूशन वाला वीडियो बना सकते हैं। यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में वॉयस ओवर, वॉयस चेंजर, वीडियो, स्टिकर, टेक्स्ट ऐड समेत कई फीचर्स मौजूद हैं। इन फीचर्स की मदद से आप अपने वीडियो आकर्षक बना सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि आप इस ऐप से सीधे यूट्यूब, फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं।
https://twitter.com/KineMaster/status/1698951990691369093
5. Video Maker Music Video Editor
यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है जहां से आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी मदद से आप अपने वीडियो को एडिट कर सकते हैं और अपने सोशल मीडिया पर शेयर करके लाखों में व्यूज बटोर सकते हैं। जैसा कि आपको पता है किसी भी वीडियो को रोचक बनाने के लिए उसे एडिट करना बेहद जरूरी होता है। ये ऐप उन लोगों के लिए बेहद खास हो सकता है जो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए रील्स वीडियो बनाते हैं।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
10 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
13 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines