देश में प्रीमियम स्मार्टफोन की डिमांड बढ़ रही है। जो लोग हाई परफॉरमेंस फोन्स में दिलचस्पी रखते हैं उनके लिए बाजार में काफी ऑप्शन आ चुके हैं। डिजाइन,सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर पर काफी अच्छा काम देखने को मिल रहा है। स्टूडेंट्स से लेकर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ऑप्शन की कमी नहीं है। अगर आप भी एक अल्ट्रा परफॉरमेंस स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे ही फोंस के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके काम को आसान बना देंगे।
iPhone 16 Pro
एपल के स्मार्टफोन डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस के मामले में शानदार होते हैं। अगर आप एक अल्ट्रा हाई परफॉरमेंस वाला फ़ोन देख रहे हैं तो iPhone 16 Pro आपके लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इस फोन में में 6.3 इंच का सुपर XDR OLED डिस्प्ले है। परफॉरमेंस के लिए इसमें A18 Pro चिपसेट दिया गया है जो बहुत फास्ट है। फुल चार्ज पर यह एक दिन आराम से निकाल देता है। मल्टीटास्किंग पर भी यह फोन ना स्लो होता है ना ही हीट पैदा करता है।
फोटो और वीडियो के इस फोन में ट्रिपल तीन रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें प्राइमरी लेंस 48MP का है जबकि दूसरा लेंस 12MP का है और तीसरा लेंस 48 MP का है। इस फोन से 4K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्ड हो सकता है। इतना ही नहीं सिनेमैटिक वीडियो भी 4K मोड में रिकॉर्ड किया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का कैमरा दिया है। iPhone 16 Pro एक शानदार स्मार्टफोन है जो परफॉरमेंस से लेकर कैमरे के मामले में अव्वल है। इस फ़ोन की कीमत 1.19 लाख रुपये से शुरू होती है।
OnePlus 13
OnePlus 13 एक लाजवाब स्मार्टफोन है। इसका डिजाइन प्रीमियम है, साथ ही परफॉरमेंस के मामले में यह निराश होने का मौका नहीं देता। परफॉर्मेंस के लिए OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी लगी है जो 100W वायर्ड व 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। हैवी यूज़ से लेकर नॉर्मल इस्तेमाल पर यह काफी अच्छे से काम करता है। यह बेहद फ़ास्ट फोन है और आपको निराश होने का मौका नहीं देगा।
OnePlus 13 में 6.82 इंच का QHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले है। OnePlus 13 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 50MP का वाइड कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का टेलीफ़ोटो कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 120x डिजिटल ज़ूम की सुविधा मिलती है। इसके फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया है। इस फोन से 8K वीडियो शूट कर सकते हैं। OnePlus 13 आपके लिए परफेक्ट फोन है। इस फोन की कीमत 69,999 रुपये से शुरू होती है।
Samsung Galaxy S25 Ultra
अब बात करते हैं Samsung Galaxy S25 Ultra के बारे में। ये है कमाल का स्मार्टफोन है जो आपके पूरे पैसे वसूल कराने का दम रखता है। Galaxy S25 Ultra में क्वालकॉम के 3 नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बने स्नैपड्रैगन 8 एलिट चिपसेट को शामिल किया हैं जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। प्रोसेसिंग के मामले में यह फोन पहले वाले मॉडल की तुलना में अधिक फास्ट और पावरफुल है। इस फोन में गेमिंग का मजा जबरदस्त मिलेगा। गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में 6.9-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले काफी बेहतर है जिसकी वजह से इस फोन में वीडियो, गेम्स और फोटो देखने में मज़ा आता है।
फोटोग्राफी और वीडियो के लिए इस फोन में प्राइमरी कैमरा 200MP का है। दूसरा लेंस 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है और तीसरा लेंस 50 MP का टेलीफोटो का है। इसके अलावा चौथा लेंस 10 MP का टेलीफोटो है। फोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। S25 Ultra की AI कैमरा कैपेबिलिटी इसकी फोटोग्राफी को और भी एन्हांस्ड करने मदद करती है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी लगी है। इस फोन की कीमत 1,29,999 रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: सैमसंग दो दमदार टैबलेट भारत में लॉन्च, कीमत 42999 रुपये से शुरू
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
13 mins ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 hr agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
4 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
5 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
6 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines