Best SSD For Laptop: आज धीरे-धीरे लैपटॉप और डेस्कटॉप हर घर की जरूरत बनते जा रहे हैं। बहुत से कामों को ये डिवाइस आज चुटकियों में कर देता है लेकिन समय के साथ लैपटॉप की स्पीड कम होने लगती है जिसके बाद हम में से बहुत से लोग या तो नया लैपटॉप खरीदने का सोचते हैं या पुराने को ही अपग्रेड करवा लेते हैं। ऐसे में दो चीजें हमारे दिमाग में आती हैं पहला RAM और दूसरा स्टोरेज टाइप, जिसे अपग्रेड करवा सकते हैं। क्या आप भी ऐसा कुछ सोच रहे हैं?
आपने भी कभी न कभी अपने आस-पास लोगों से ये भी सुना ही होगा कि भाई SDD लगवा ले लैपटॉप फास्ट हो जाएगा। ऐसे में हम भी लैपटॉप लेकर दुकान पर पहुंच जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं, यहां आप एक स्कैम का भी शिकार हो सकते हैं। दुकान वाला आपको कोई सस्ती SSD चिपका सकता है जो न तो स्पीड बढ़ाएगी और न इससे आपको कोई फायदा होगा। तो फिर अब क्या करें? लैपटॉप के लिए कौन-सी SSD बेस्ट है और आपको कहां इन्वेस्ट करना चाहिए? चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं।
कितनी तरह की होती है SSD?
सबसे पहले ये जान लें कि SSD तीन तरह की होती है। पहली SATA दूसरी M.2 और तीसरी U. 2 SSD। कई बार दुकानदार सस्ते के चक्कर में एक SATA SSD फिट कर देते हैं जिसकी स्पीड लिमिट सिर्फ 600 MBPS है जो काफी स्लो है। आपको कभी भी SATA SSD नहीं खरीदनी चाहिए।
M.2 SDD
दूसरी तरफ M.2 SDD आते हैं जो गेमिंग और वीडियो एडिटिंग के लिए सबसे बेस्ट हैं। इसमें आपको SATA के मुकाबले ज्यादा स्पीड मिलती है। ये नॉर्मल SSD की तुलना में काफी छोटी भी होती हैं, इसलिए ये गेमिंग सेटअप में यूज करने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं क्योंकि वे कम जगह लेती हैं। पावरफुल होने के साथ साथ इस तरह की SSD बैटरी लाइफ को भी बेहतर बनती है।
U.2 SSD
U.2 SSD इस सेगमेंट का सबसे पावरफुल स्टोरेज डिवाइस है जिसे एक छोटे फॉर्म फैक्टर कनेक्टर का यूज करके पेरिफेरल कंपोनेंट इंटरकनेक्ट एक्सप्रेस (पीसीआईई) इंटरफ़ेस का सपोर्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है जो रेगुलर एसएएस और एसएटीए-बेस्ड स्पिनिंग डिस्क से बेहतर है। अगर आप ज्यादा हैवी टास्क रन करते हैं तो आपको U.2 SSD के साथ जाना चाहिए।
Price
SATA SSD आपको 1500 रुपये से 2 हजार रुपये की रेंज में मिल जाएगी। जबकि अच्छी M.2 SDD का प्राइस 3 हजार रुपये से शुरू होता है। वहीं U.2 SSD की शुरूआती कीमत 5 हजार रुपये है।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
20 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
22 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines