Best Smartwatches under 5000: भारतीय बाजार में लेटेस्ट फीचर्स के साथ कई स्मार्ट वॉच उपलब्ध हैं। सभी अलग-अलग खासियत और कीमत के लिए लोगों के बीच जानी जाती है। ज्यादातर स्मार्टवॉच में SPO2 के साथ Bluetooth कॉलिंग फीचर मिलता है। साथ ही कई हेल्थ और फिटनेस समेत लाइफस्टाइल एलिमेंट्स मिलते हैं।
ऐसे में कॉलिंग और हेल्थी-फिटनेस फीचर्स वाली वॉच को खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। मार्केट में आपको किफायती कई स्मार्टवॉच मिल सकती हैं। आज हम आपको 5000 रुपये से कम में आने वाली बेस्ट कॉलिंग वॉच के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
Fire-Boltt Ring 2 Smartwatch
रिंग 2 बाय फायर-बोल्ट एक ब्लूटूथ-सपोर्ट स्मार्टवॉच है जिसमें 1.69-इंच शानदार एचडी डिस्प्ले और 240×280 पिक्सल के हाई रिज़ॉल्यूशन वाली फुल टच स्क्रीन है। वॉयस असिस्टेंट के साथ फायर-बोल्ट रिंग 2 अलग-अलग प्रकार के स्ट्रैप रंगों में उपलब्ध है। फायर-बोल्ट रिंग 2 की कीमत 4,499 रुपये है। इसमें लंबी बैटरी का सपोर्ट मिलता है जो फुल चार्जिंग पर 7 दिन तक चलती है।
Pebble Cosmos Hues Smartwatch
ये एक किफायती स्मार्टवॉच है जो शानदार फीचर्स के साथ आती है। अनंत इमर्सिव डिस्प्ले वाली ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच एक स्पेशल एडिशन बॉक्स में पैक की जाती है, जो गिफ्ट देने के उद्देश्य से बिल्कुल यूजफुल है। आइए पेबल कॉसमॉस ह्यूज स्मार्टवॉच की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में जानते हैं। भारत में पेबल कॉसमॉस ह्यूज स्मार्टवॉच की कीमत 1,999 रुपये है। इस वॉच में काला, लाल, नीला और सफेद जैसे चार कलर ऑप्शन्स हैं।
Crossbeats Ignite Spectra Smartwatch
इग्नाइट स्पेक्ट्रा में 1.78 इंंच का सुपर रेटिना AMOLED डिस्प्ले है। इसकी फुल कैपेसिटिव टच स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 368X448 पिक्सल और 650 निट्स पीक ब्राइटनेस है। ये वॉच ब्लूटूथ का सपोर्ट मिलता है जो आपको कलाई से सीधे वॉयस कॉल का जवाब दे सकते हैं या आसानी से इंस्टेंट कॉल करने के लिए घड़ी पर डायल पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कई अन्य फीचर्स भी हैं।
Bluei Pulse Smartwatch
ब्लूई की प्लस स्मार्टवॉच में बड़ी 2.0 इंच की स्क्रीन है, जो 90% तक स्क्रीन-टू-बॉडी के साथ है। चौकोर साइज वाला ये डिस्प्ले 2TFD HD IPS 240*280 पिक्सल के साथ आता है। ये टच स्क्रीन सपोर्ट के साथ है। इसमें आपको रोटेट बटन ऑप्शन्स मिलते हैं। बटन को अगर आप रोटेट करेंगे तो डायल पेज ओपन हो जाता है। इसके अलावा मेन्यू पर जाकर आप जूम इन, जूम आउट कर सकते हैं। इसकी कीमत 2,299 रुपये है
Zoook Dash Smartwatch
ज़ूक डैश स्मार्टवॉच की कीमत 2,999 रुपये है। इसमें हृदय स्वास्थ्य (AFib) निगरानी, 24×7 हृदय गति और रक्त ऑक्सीजन स्तर की निगरानी सहित कई फीचर्स हैं। इसमें आपको कई तरह के हेल्थ फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। स्मार्टवॉच को जिंक अलॉय बॉडी में इंटरचेंजेबल सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ रखा गया है। इसमें 1.69 इंच की फुल एचडी आईपीएस टच स्क्रीन है। ये 19 अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड और सैकड़ों क्लॉक फेस के साथ आती है। इसमें 10 दिन की बैटरी लाइफ है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines