Best Smartwatches: स्मार्टवॉच आजकल केवल हेल्थ मॉनिटरिंग या स्मार्ट डिवाइस ही नहीं, बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट बन रहा है। भारत का स्मार्ट वॉच मार्केट पिछले कुछ समय से बहुत तेजी से फैल रहा है। एंट्री सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक लगातार कई कंपनियां स्मार्टवॉच लॉन्च कर रही हैं। वहीं अगर आप भी इन दिनों एक सस्ती और प्रीमियम स्मार्टवॉच ढूंढ रहे हैं तो ये लेख आपके लिए है। आज हम आपको 5000 रुपये से कम के बेस्ट स्मार्ट वॉच बताने जा रहे हैं। जिसमे आपको AMOLED डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।
Amazfit Pop 3S
शानदार फीचर्स से लैस इस स्मार्टवॉच का प्राइस 2,999 रुपये है। जिनमें आपको म्यूजिक कंट्रोल, कैमरा कंट्रोल, फाइंड माय फोन, ब्राइट ट्रेनिंग, क्लॉक और वेदर फोरकास्ट जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इस स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन जीपीएस भी है। कंपनी का कहना है कि इसे एक बार चार्ज करने पर स्मार्ट वॉच को 12 दिनों तक यूज किया जा सकता है।
Pebble Cosmos Quest
Pebble की इस स्मार्टवॉच में एक 1.43-इंच का टचस्क्रीन मिलता है। आपकी सेहत का ख्याल रखने के लिए इसमें हार्ट रेट सेंसर और SpO2 मॉनिटर मिलता है। यह आपकी डेली हेल्थ एक्टिविटीज को भी ट्रैक करता है। स्मार्टवॉच में आपको ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट दिया गया है। इसका मतलब है कि आप स्मार्टवॉच से सीधे कॉल कर सकते हैं। इसमें कैमरा कंट्रोल, कैलकुलेटर, सेडेंटरी रिमाइंडर, म्यूजिक कंट्रोल जैसे कई फीचर्स भी मिलते हैं। डिवाइस में 410 एमएएच की बड़ी बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 6 दिनों का बैटरी बैकअप देती है। इसकी कीमत 2,999 है।
boAt Primia
फिलहाल, यह स्मार्ट वॉच 5,000 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इस स्मार्टवॉच में AI वॉइस असिस्टेंट, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और कई स्पोर्ट्स मोड्स हैं। खास बात यह है कि इस स्मार्टवॉच में आपको IP67 रेटिंग भी मिलती है।
ये भी पढ़ें : iOS 17 में नया बग आया सामने, ओवरहीटिंग के बाद अब iPhone में आ रही बड़ी समस्या
Noise Plus
इस स्मार्ट वॉच का प्राइस 4,999 रुपये है। इस वॉच में एक बड़ा AMOLED डिस्प्ले, AI वॉइस असिस्टेंट, हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग और 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड हैं। इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा वॉच फेस देखने को मिलते हैं। इस स्मार्टवॉच में IP68 की रेटिंग है और 300mAh की बैटरी है।
Bluei Pulse
प्लस स्मार्ट वॉच में एक बड़ी 2.0 इंच की स्क्रीन मिलती है। वॉच को कंट्रोल करने के लिए इसमें रोटेट बटन भी दिया गया है। जब आप बटन को रोटेट करेंगे, तो डायल पेज ओपन होगा। इसके अलावा, आप जूम इन और जूम आउट करने के लिए और मेन्यू पर जाने के लिए भी इसका यूज कर सकते हैं। इसका प्राइस 2,299 रुपये है।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
42 mins agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 hr ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
4 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines