Best 5 Smartwatches for Heart Patients: आज के समय में ज्यादातर लोग स्मार्ट वॉच का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, सभी के लिए वॉच को इस्तेमाल करने की जरूरतें अलग-अलग हो सकती हैं। किसी को हेल्थ फिटनेस से प्यार होने के कारण स्मार्ट वॉच पहनना पसंद है, तो कोई अपनी हेल्थ को मॉनिटर करने के लिए वॉच पहनना पसंद करता है। जबकि, कुछ लोगों के लिए स्मार्ट वॉच इसलिए जरूरी है कि वो कॉलिंग समेत अन्य फीचर का इस्तेमाल कर सकें।
वहीं, अगर आप उनमें से हैं जो अपनी सेहत के साथ खुद को फिट बनाए रखने के लिए वॉच अपनाना चाहते हैं, तो कुछ बेस्ट वॉच अपनी लिस्ट में एड कर सकते हैं। आज हम खासतौर पर ऐसी स्मार्ट वॉच लेकर आए हैं जिन्हें हार्ट मरीजों के लिए बेस्ट माना जाता है, आइए इन वॉच की कीमत और खासियत जानते हैं।
1. boAt Xtend Smartwatch Price in India
एलेक्सा बिल्ट-इन के साथ boAt Xtend स्मार्ट वॉच मार्केट में उपलब्ध है। इसे हार्ट मरीजों के लिए बेस्ट माना जाता है। वॉच में 1.69 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा वॉच में स्ट्रेस मॉनिटर, हार्ट रेट मॉनिटर, 14 स्पोर्ट्स मोड, मल्टीपल वॉच फेस, SpO2 मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटर और 5 एटीएम जैसे फीचर्स हैं। ये वॉच 7 दिनों तक चलने वाली बैटरी लाइफ के साथ आती है। अमेजन पर boAt Xtend स्मार्टवॉच की कीमत 1,799 रुपये है। आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन बाजार से खरीद सकते हैं।
2. Fastrack FS1 Pro Smart Watch Price in India
फास्ट्रैक FS1 प्रो स्मार्टवॉच हार्ट मरीज के लिए बेस्ट मानी जाती है। इसमें 1.96 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो ऑलवेज ऑन सपोर्ट के साथ आता है। इस वॉच में सिंगल सिंक बीटी कॉलिंग, नाइट्रो फास्ट चार्जिंग, 110+ स्पोर्ट्स मोड और 200+ वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फास्ट्रैक FS1 प्रो वॉच की कीमत 2,799 रुपये है।
3. Apple Watch Series 9 Smartwatch Price in India
एप्पल वॉच सीरीज 9 का जीपीएस 41 मिमी कई तरह के फीचर्स के साथ आता है। अगर आपका बजट 50 हजार रुपये से ज्यादा का है तो आप एप्पल वॉच सीरीज 9 को खरीद सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 41,900 रुपये में इस वॉच को बेचा जा रहा है। फीचर्स की बात करें तो वॉच में ऑलवेज-ऑन रेटिना डिस्प्ले, फिटनेस ट्रैकर, ब्लड ऑक्सीजन और वॉटर रेसिस्टेंट हैं। इसके और भी कई खास फीचर्स है जो लोगों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं।
4. Fire-Boltt Talk 2 Pro Ultra Price in India
फायर-बोल्ट टॉक 2 प्रो अल्ट्रा स्मार्टवॉच हार्ट मरीजों के लिए बेस्ट मानी जाती है। अगर आपका बजट 2000 रुपये से कम है तो आप फायर-बोल्ट टॉक 2 प्रो अल्ट्रा को खरीद सकते हैं। ऑनलाइन बाजार में इसकी कीमत 1,799 रुपये है। वॉच में 1.39 इंच का राउंड डिस्प्ले है, जो 500 एनआईटीएस ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके अलावा वॉच में कई अन्य खास फीचर्स भी हैं।
ये भी पढ़ें- Smartphone में नहीं है इंटरनेट? फिर भी चलेगा Google Map!
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines