Best Smartwatch Under 5000 with Amoled Display: क्या आप भी इन दिनों 5 हजार रुपये के बजट में एक प्रीमियम फीचर्स वाली जबरदस्त स्मार्टवॉच ढूंढ रहे हैं? अगर हां, तो आज हम आपके लिए एक दो नहीं बल्कि 5 बेस्ट ऑप्शंस लेकर आए हैं। चाहे आप जिम के शौकीन हों और अपने वर्कआउट से ज्यादा बेनिफिट्स लेना चाहते हों या सिर्फ अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहते हों, ये किफायती वॉच सभी के लिए बेस्ट हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं…
Noise ColorFit Ultra 3
Noise की ये ColorFit Ultra 3 स्मार्टवॉच 1.96″ AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें सिंगल-चिप बीटी तकनीक और वन-स्टेप पेयरिंग ऑप्शन मिलता है। वॉच BTv5.3 के साथ फास्ट कनेक्शन ऑफर करती है। लंबी बैटरी लाइफ और स्मूथ डिवाइस पेयरिंग के अलावा इसमें आपको एक्टिविटी ट्रैकर और कैलोरी ट्रैकर के साथ ऑक्सीमीटर सपोर्ट मिलता है। नॉइस की वेबसाइट से आप इसे सिर्फ 2,999 रुपये में खरीद सकते हैं
Fire-Boltt Quest Smartwatch
फायर-बोल्ट क्वेस्ट स्मार्टवॉच 1.39 इंच के फुल-टच डिस्प्ले के साथ आता है। खास बात यह है कि स्मार्ट वॉच में आपको जीपीएस की भी सुविधा मिलती है। साथ ही वॉच में हैंड्स-फ़्री कॉलिंग से लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का ऑप्शन मिलता है। वॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ कई हेल्थ फीचर्स भी मिलते हैं। हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए वॉच में ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल और हार्ट रेट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। लंबी बैटरी लाइफ के साथ, क्वेस्ट स्मार्टवॉच में एक हफ्ते का बैटरी बैकअप मिलता है। अमेजन पर इस वॉच की कीमत 2,399 रुपये है।
ये भी पढ़ें : E-Challan Scam: चालान कटने का आया है मैसेज तो हो जाएं सावधान! बैंक खाता हो सकता है खाली
Realme Smart Watch S
रियलमी की ये स्मार्टवॉच कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 के साथ आती है जिसमें आपको 1.3 इंच का टीएफटी-एलसीडी टचस्क्रीन मिलता है। हार्ट रेट मॉनिटरिंग और एसपीओ2 ट्रैकिंग के साथ ये वॉच आपकी सेहत का खास ख्याल रखती है। स्मार्ट नोटिफिकेशन के साथ वॉच में म्यूजिक कंट्रोल और कैमरा कंट्रोल का भी फीचर मिलता है। वॉच की कीमत 2,249 रुपये है।
CrossBeats Ignite S5
क्रॉसबीट्स इग्नाइट एस5 में 1.96 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है। वॉच में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिल रहे हैं। खास बात यह है कि इस वॉच में आपको AI-बेस्ड हेल्थ ट्रैकिंग कैपेबिलिटीज मिलती हैं जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और SpO2 का सपोर्ट मिलता है। वॉच में लिथियम-आयन बैटरी है जो 7 दिन का स्टैंडबाय टाइम देती है। अमेजन से आप इसे 2,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Boult CrownR Pro
बोल्ट की इस वॉच में भी आपको कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिलते हैं। वॉच SpO2 Blood Oxygen Saturation मॉनिटर, 24*7 हार्ट रेट मॉनिटर, फीमेल Menstrual साइकिल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इसमें आपको 1.43″ AMOLED HD स्क्रीन मिलता है। वॉच की कीमत इस वक्त 2,399 रुपये है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines