स्मार्टफोन की लाइफ दो चीजों पर सबसे ज्यादा डिपेंड करती है जिसमें पहला तो इसकी क्वालिटी और दूसरा सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। Durable मटेरियल से बना डिवाइस डेली टूट-फूट को झेल सकता है, जिससे बार-बार फोन बदलने की जरूरत कम हो जाती है लेकिन क्या हो अगर कुछ टाइम बाद फोन का सॉफ्टवेयर सपोर्ट ही एंड हो जाए। ऐसे में आपने जिस फोन को इतना संभाल कर रखा था वो बिना डैमेज के भी किसी काम का अब नहीं रहा।
सॉफ्टवेयर सपोर्ट न मिलने से फोन में कई ऐप्स भी काम करना बंद कर देते हैं। ऐसे में फिर से फोन बदलना जरूरी हो जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं आजकल मार्केट में ऐसे डिवाइस भी आ गए हैं जो 7 साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट दे रहे हैं। यानी अगर इस साल अपने ये फोन खरीदे तो आपको फिर 2031 तक टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। चलिए ऐसे फोन्स के बारे में जानें जो लॉन्ग सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आते हैं।
Google Pixel
गूगल पहला स्मार्टफोन ब्रांड है जिसने 7 साल तक के सॉफ्टवेयर अपडेट की घोषणा की है। इस हिसाब से, इन डिवाइसेज को अगस्त 2031 तक अपडेट मिलते रहेंगे। Pixel 8 सीरीज से शुरू होकर, हर डिवाइस को सात साल तक के OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इसमें हाल ही में पेश किया गया Google Pixel 9a भी शामिल है, जो Android 15 के साथ आता है और Android 22 तक अपडेट किया जाएगा। अगर आप बेहतरीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और रेगुलर नए फीचर्स वाला Android स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो लेटेस्ट Google Pixel एक बेहतरीन ऑप्शन है।
Samsung Galaxy
अब तो सैमसंग भी सात साल तक OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रहा है, लेकिन केवल अपने गैलेक्सी S और गैलेक्सी Z सीरीज मॉडल के लिए, जिसकी शुरुआत गैलेक्सी S24 सीरीज से हो जाती है। सैमसंग के पास समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट देने का एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। कंपनी ने हाल ही में कंफर्म किया है कि गैलेक्सी S24 सीरीज को लेटेस्ट Android 15-बेस्ड One UI 7 मिलना शुरू हो जाएगा और इन डिवाइस को Android 21 तक अपडेट मिलते रहेंगे।
ये भी पढ़ें: Flipkart की सेल में खरीदें ये 5 फोन 15 हजार से कम में, शानदार कैमरा और टॉप क्लास परफॉर्मेंस
Apple iPhone
जब भी टाइम पर सॉफ्टवेयर अपडेट की बात आती है, तो कोई भी ब्रांड एप्पल से बेहतर नहीं है। सभी iPhones को कंपनी एक ही दिन में लेटेस्ट अपडेट देती है, भले ही वे चार या 5 साल पुराने हों जबकि Android में कभी भी ये पता नहीं रहता कि कौन से मॉडल में कब अपडेट आएगा। Apple 5 साल तक के बड़े OS अपडेट ऑफर करता है, लेकिन बहुत पुराने डिवाइस पर भी सिक्योरिटी अपडेट जारी रखता है। उदाहरण के लिए, अगर आप 2025 में iOS 18 चलाने वाला iPhone 16 खरीदते हैं, तो इसे 2029 में iOS 23 अपडेट भी मिलेगा।
OnePlus
वनप्लस एक और बेहतरीन स्मार्टफोन ब्रांड है जो अपने ऑक्सीजनओएस के लिए जाना जाता है, हालांकि लेटेस्ट वर्जन ColorOS पर बेस्ड है। वनप्लस वनप्लस 13 और वनप्लस 13R जैसे डिवाइस के लिए चार साल के ओएस अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट ऑफर करता है। वनप्लस नॉर्ड 4 ब्रांड का पहला डिवाइस था जो छह साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया था। वनप्लस को टाइम पर अपडेट रोलआउट के लिए भी जाना जाता है।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines