Best Smartphone Under 15000 with 6000mah Battery: क्या आप भी स्मार्टफोन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं? इसकी वजह से फोन की बैटरी काफी जल्दी खत्म हो जाती है और आपको बार-बार फोन को चार्ज करना पड़ता है तो अब चिंता न करें। मार्केट में आज ऐसे कई स्मार्टफोन आ गए हैं जिसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। अगर आप भी 15 हजार के बजट में कोई ऐसा ही फोन ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको इस प्राइस रेंज में आने वाले 3 बेहतरीन फोन्स के बारे में बताएंगे। चलिए जानें…
Motorola g64 5G
इस लिस्ट के पहले डिवाइस की बात करें तो इसमें हमने Motorola g64 5G को शामिल किया है जिसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। फ्लिपकार्ट पर ये फोन अभी 13,999 रुपये में बिना किसी बैंक ऑफर के मिल रहा है जबकि बैंक ऑफर्स के साथ आप डिवाइस पर 1,500 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। Axis Bank Credit Card EMI से फोन खरीदने पर आपको ये ऑफर मिलने वाला है। इसमें 8 GB RAM, 128 GB ROM, 6.5 इंच Full HD+ डिस्प्ले और 50MP (OIS) + 8MP रियर और 16MP Front कैमरा मिलता है।
Infinix HOT 30 5G
Infinix का ये फोन भी 15 हजार रुपये के बजट में दमदार बैटरी ऑफर कर रहा है। 6000 mAh बैटरी और Turbo चार्जिंग के साथ आने वाला ये फोन अभी सिर्फ 11,650 रुपये में मिल रहा है। कंपनी HDFC Bank Credit Card EMI से फोन को खरीदने पर 1750 रुपये की एक्स्ट्रा छूट दे रही है। डिवाइस में 6.78 inches FHD+ डिस्प्ले मिलता है। कैमरा की बात करें तो फोन में 50 MP ड्यूल कैमरा है।
ये भी पढ़ें : DSLR जैसे कैमरे, AI-पावर्ड फीचर्स और मिनटों में होंगे चार्ज, HONOR ला रहा आज दो दमदार फोन
SAMSUNG Galaxy F14 5G
लिस्ट का ये फोन तो सबसे कम प्राइस में दमदार बैटरी ऑफर कर रहा है जिसमें आपको 5G कनेक्टिविटी मिलती है। फ्लिपकार्ट से अभी आप इस फोन को 10,990 रुपये में खरीद सकते हैं। डिवाइस 4 GB RAM और 128GB ROM के साथ आता है। डिवाइस में 6.6 इंच का Full HD+ डिस्प्ले देखने को मिलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 2MP का रियर और 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
14 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
15 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
18 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
19 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
21 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines