Smartphone Secret Code: आज के टाइम में स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। इस डिवाइस में हमारी पर्सनल डिटेल्स, बैंकिंग डिटेल्स और आज कई जरूरी डॉक्युमेंट्स समेत काफी कुछ सेव है लेकिन अगर कोई आपके डिवाइस को हैक कर ले, तो आपकी प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि आप अपनी स्मार्टफोन सिक्योरिटी को स्ट्रॉन्ग रखें और टाइम-टाइम पर सेटिंग्स चेक करते रहें। वहीं, आज हम आपको एक ऐसे सीक्रेट कोड के बारे में बताएंगे जिससे आप ये जान सकते हैं कि कहीं कोई और तो आपकी बातें नहीं सुन रहा। चलिए इसके बारे में जानें…
इस कोड से करें चेक
अगर आपको ऐसा फील हो रहा है कि आपकी कॉल या मैसेज किसी और नंबर पर फॉरवर्ड हो रहे हैं, तो आप कुछ USSD कोड की मदद से इसे चेक सकते हैं।सबसे पहले *#61# डायल करें। इस कोड को डायल करने के बाद आपको एक पॉप-अप मैसेज दिखेगा, जिसमें बताया जाएगा कि क्या आपकी कॉल या मैसेज किसी और नंबर पर भेजे जा रहे हैं। अगर कॉल फॉरवर्डिंग पहले से ऑन है, तो आपकी प्राइवेट बातें कोई और भी सुन सकता है। यह तब होता है जब आप नेटवर्क एरिया में नहीं होते या कॉल रिसीव नहीं करते।
ये भी पढ़ें: चार्जिंग पर लगा फोन नहीं होगा गर्म…अनोखे वायरलेस चार्जर ने कर दी प्रॉब्लम सॉल्व!
कैसे रोकें कॉल फॉरवर्डिंग?
वहीं, अगर आपकी कॉल या मैसेज बिना आपकी जानकारी के किसी और के पास जा रही है, तो आप इसे तुरंत ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए #002# डायल करें और सभी फॉरवर्डिंग सर्विस बंद करें। इस कोड को डायल करने के बाद आपकी सभी कॉल और मैसेज फॉरवर्डिंग डिएक्टिवेट हो जाएगी। इसके बाद कोई भी आपकी कॉल या मैसेज को ट्रैक नहीं कर सकेगा।
ऐसे बेहतर करें फोन की सिक्योरिटी
- सबसे पहले डिवाइस में स्ट्रॉन्ग पासवर्ड या बायोमेट्रिक लॉक सेट करें।
- अब थर्ड-पार्टी ऐप्स को एक्सेस देने से पहले उनकी परमिशन अच्छे से देख लें।
- इसके बाद अनजान नंबर या फिशिंग लिंक पर क्लिक करने से बचें।
- रेगुलर अपने फोन की सिक्योरिटी सेटिंग्स को अपडेट करें।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
7 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines