सीक्रेट कोड बताएगा कहीं कोई और तो नहीं सुन रहा आपकी बातें, ऐसे करें चेक
क्या आपके मन में भी ये डर बना हुआ है कि कहीं कोई आपकी प्राइवेट बातें तो नहीं सुन रहा तो एक बार ये कोड डालकर जरूर चेक कर लें।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Smartphone Secret Code: आज के टाइम में स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। इस डिवाइस में हमारी पर्सनल डिटेल्स, बैंकिंग डिटेल्स और आज कई जरूरी डॉक्युमेंट्स समेत काफी कुछ सेव है लेकिन अगर कोई आपके डिवाइस को हैक कर ले, तो आपकी प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि आप अपनी स्मार्टफोन सिक्योरिटी को स्ट्रॉन्ग रखें और टाइम-टाइम पर सेटिंग्स चेक करते रहें। वहीं, आज हम आपको एक ऐसे सीक्रेट कोड के बारे में बताएंगे जिससे आप ये जान सकते हैं कि कहीं कोई और तो आपकी बातें नहीं सुन रहा। चलिए इसके बारे में जानें…
अगर आपको ऐसा फील हो रहा है कि आपकी कॉल या मैसेज किसी और नंबर पर फॉरवर्ड हो रहे हैं, तो आप कुछ USSD कोड की मदद से इसे चेक सकते हैं।सबसे पहले *#61# डायल करें। इस कोड को डायल करने के बाद आपको एक पॉप-अप मैसेज दिखेगा, जिसमें बताया जाएगा कि क्या आपकी कॉल या मैसेज किसी और नंबर पर भेजे जा रहे हैं। अगर कॉल फॉरवर्डिंग पहले से ऑन है, तो आपकी प्राइवेट बातें कोई और भी सुन सकता है। यह तब होता है जब आप नेटवर्क एरिया में नहीं होते या कॉल रिसीव नहीं करते।
वहीं, अगर आपकी कॉल या मैसेज बिना आपकी जानकारी के किसी और के पास जा रही है, तो आप इसे तुरंत ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए #002# डायल करें और सभी फॉरवर्डिंग सर्विस बंद करें। इस कोड को डायल करने के बाद आपकी सभी कॉल और मैसेज फॉरवर्डिंग डिएक्टिवेट हो जाएगी। इसके बाद कोई भी आपकी कॉल या मैसेज को ट्रैक नहीं कर सकेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: