World Television Day पर अमेजन दे रहा सबसे सस्ते Smart TV, कीमत 30K से कम
Best Smart TV Under 30000: अगर आप काफी समय से एक नया टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Best Smart TV Under 30000: अगर आपके घर का TV भी खराब हो गया है और आप काफी समय से एक नया Smart TV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, या नए टीवी में अपग्रेड करने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि World Television Day पर आज अमेजन सबसे सस्ते टीवी दे रहा है। खास बात यह है कि इन्हें आप 30,000 रुपये से कम कीमत पर खरीद सकते हैं। इस लिस्ट में हमने 43 इंच से लेकर 55 इंच तक के टीवी ऐड किए हैं। चलिए सभी बेस्ट डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
वीडियो में भी देखें टॉप 5 बेस्ट स्मार्ट टीवी अंडर 30000 in 2023
Redmi F सीरीज 4K UHD TV में 60Hz HDR10 स्क्रीन, 24W स्पीकर, डॉल्बी ऑडियो और FireOS सॉफ्टवेयर है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 24,999 रुपये है। आप बैंक ऑफर के जरिए टीवी पर 4,500 रुपये का डिस्काउंट भी ले सकते हैं। जो लोग Google TV OS से कुछ अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, वे लोग इस टीवी को खरीद सकते हैं।
वेस्टिंगहाउस क्वांटम सीरीज 4K UHD LED टीवी 60Hz HDR-कंप्लेंट स्क्रीन, 48W साउंड आउटपुट, क्वाड-कोर प्रोसेसर, Google TV OS, डॉल्बी विजन सपोर्ट और कई शानदार फीचर्स से लैस है। टीवी को आप अमेजन पर 28,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर की बात करें तो इस पर आप 4,500 रुपये का कैशबैक और डिस्काउंट भी ले सकते है। यह इस लिस्ट का सबसे बड़ी स्क्रीन वाला टीवी है।
वीडियो में भी देखें Best 43 inch Tv Under 30000
स्मार्ट टेलीविजन 4K 60Hz HDR 10+ स्क्रीन, Google TV OS, डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस और बहुत से फीचर्स ऑफर करता है। आप अमेजन पर इस टीवी को 26,999 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही, आप खरीदारी के दौरान बैंक ऑफर के जरिए 4,500 रुपये तक का डिस्काउंट लाभ भी ले सकते हैं। यह उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो मिडरेंज टीवी में QLED पैनल वाला स्मार्ट टीवी चाहते हैं।
Hisense का 43 इंच का टीवी 4K 120Hz स्क्रीन, गेम मोड प्लस, 24W स्पीकर, Google TV OS, डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस, ई-एआरसी सपोर्ट और दो साल की वारंटी के साथ आता है। अमेजन पर इसकी कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है। उपलब्ध बैंक ऑफर्स का यूज करने के बाद आप टीवी पर एक्स्ट्रा 1,750 रुपये का डिस्काउंट लाभ ले सकते हैं। ज्यादा रिफ्रेश रेट के कारण गेमर्स के लिए यह टीवी एक बेस्ट ऑप्शन है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: