Best Selling Smartphones: 10 हजार के बजट में खरीदें टॉप 5 स्मार्टफोन, देखें लिस्ट
Best Selling Smartphones: अगर इन दिनों आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको ये मौका मिस नहीं करना चाहिए।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Best Selling Smartphones: त्योहारी सीजन खत्म हो गया है इसके बाद भी अमेजन स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट दे रहा है। अगर आपने पहले सेल के दौरान ऑफर का लाभ नहीं उठाया है, तो आप अभी भी 10,000 से कम कीमत वाला एक किफायती स्मार्टफोन खरीद सकते हैं जो एक अच्छे कैमरा और फास्ट प्रोसेसर के साथ आता है। आपको इस बार ये मौका मिस नहीं करना चाहिए। कंपनी ने भी बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है। चलिए कुछ बेस्ट अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स के बारे में जानते हैं।
इस वीडियो से जानें 10 Upcoming Phones
Redmi 12C अब केवल 8,299 रुपये की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 6.71 इंच एचडी+ डिस्प्ले, स्क्रैच रेसिस्टेंट ग्लास और ओलियोफोबिक कोटिंग के साथ रॉयल ब्लू बॉडी मिलती है। बेहतर गेमिंग के लिए इस डिवाइस में हाई-परफॉर्मेंस मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर है। इसमें पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड के साथ 50MP f/1.8 AI डुअल कैमरा सेटअप भी है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो बॉक्स में 10W चार्जर के साथ पूरे दिन चल सकती है। फोन बॉक्स में पावर एडॉप्टर, यूएसबी केबल और सिम ट्रे इजेक्टर शामिल है।
Redmi A2 अमेजन पर 5,299 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 4GB रैम, ग्रीन बॉडी और स्क्रैच रेसिस्टेंट ग्लास के साथ 6.62-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन में पोर्ट्रेट मोड सहित 8MP का डुअल कैमरा सेटअप और 5MP का फ्रंट कैमरा है। इसके बॉक्स में पावर एडॉप्टर, यूएसबी केबल और सिम ट्रे इजेक्टर शामिल है। यह भारत में सबसे कम कीमत वाले स्मार्टफोन में से एक है।
Realme Narzo N53 सिर्फ 10,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। हालांकि इसे आप बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड EMI पर 1000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। स्लिम और स्मूथ डिजाइन के साथ आने वाला ये फोन काफी शानदार है। इसमें आपको 50MP AI कैमरा मिलता है जो हाई रेजोल्यूशन तस्वीरें क्लिक कर सकता है। यह भारत में अमेजन पर उपलब्ध सबसे बेस्ट फ़ोन्स में से एक है। इस डिवाइस में 128GB की इंटरनल स्टोरेज और 6GB की डायनामिक रैम मिलती है।
सैमसंग गैलेक्सी एम04 में 6.5 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। इस फोन को आप अभी 8,499 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इसमें आपको 64GB की इंटरनल स्टोरेज और 4GB रैम मिलती है। इस फोन में 13MP+2MP का डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 13MP (F2.2) प्राइमरी कैमरा + 2MP (F2.4) और 5MP (F2.2) का फ्रंट कैमरा है। इस फोन का बैटरी बैकअप भी काफी अच्छा है। इसमें एक साल की मोबाइल वारंटी के साथ 5,000mAh लिथियम-आयन बैटरी मिलती है।
10 हजार से कम में आप रियलमी नार्ज़ो 50आई प्राइम भी खरीद सकते हैं। इसमें आपको 6.5 inch HD+ डिस्प्ले और 400 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। साथ ही इसमें आपको पावरफुल Unisoc T612 प्रोसेसर मिलता है जो स्मूथ परफॉर्मेंस ऑफर करता है। इस फोन को आप इस वक्त 7,299 रुपये में खरीद सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: