Best Recharge Plans: देश में तीन प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी है। इनमें एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया का नाम शामिल है। ये तीनों कंपनी एक दूसरे से तगड़ा मुकाबला करने के लिए कम कीमत में कई सुविधाओं का प्लान ऑफर करती रहती है। किफायती प्लानों को लाने के पीछे का मकसद सिर्फ ग्राहकों को अपनी ओर खींचना है।
ऐसे ग्राहक जो अपनी सिम कार्ड को एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज (Airtel Best Recharge Plans) करते हैं तो उनके लिए एयरटेल के पास एक या दो नहीं बल्कि तीन किफायती प्लान हैं। एयरटेल के तीनों प्लान स्मार्ट रिचार्ज के नाम से जाने जाते हैं। ये 28 दिन, 30 दिन और एक महीने की वैधता के साथ आते हैं। आइए आपको एयरटेल के स्मार्ट रिचार्ज प्लानों के बारे में बताते हैं।
Airtel Smart Recharge Plan Rs 99
एयरटेल अपने ग्राहकों को 99 रुपये का स्मार्ट रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। इसकी वैधता 28 दिनों की होती है। इसमें 99 रुपये का टॉकटाइम और 200MB डेटा दिया जाता है। इस रिचार्ज से 28 दिनों तक आपका सिम कार्ड एक्टिव रह सकता है। इसके अलावा कॉलिंग के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड का चार्ज लगता है। एसएमएस बेनिफिट के लिए STD SMS के 1.5 रुपये और लोकल SMS के 1 रुपये चार्ज लगेगा।
Airtel Smart Recharge Plan Rs 109
एयरटेल की ओर से 109 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। इसमें 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये प्लान भी 99 रुपये के टॉकटाइम और 200MB डेटा की सुविधा के साथ आता है। इसमें कॉलिंग के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड, STD SMS के 1.5 रुपये और लोकल SMS के लिए 1 रुपये का चार्ज लगेगा।
Airtel Smart Recharge Plan Rs 111
एयरटेल की ओर से एक खास प्लान जो दिया जाता है उसकी कीमत 111 रुपये है। एयरटेल अपने ग्राहकों 111 रुपये में एक महीन तक सिम कार्ड एक्टिव रखने वाला प्लान देता है। बात करें बेनिफिट्स की तो इसमें ग्राहकों को 99 रुपये का टॉकटाइम और 200MB डेटा की सुविधा मिलती है। इसके अलावा कॉलिंग के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड का चार्ज लगता है। एसएमएस बेनिफिट के लिए STD SMS के 1.5 रुपये और लोकल SMS के 1 रुपये चार्ज लगेगा।
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
12 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
13 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
15 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
17 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
18 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines