Best Recharge Plan: वैसे तो जब बात आती है फोन नंबर को रिचार्ज करने की तो ज्यादातर लोग अपने हर महीने या हर बार रिचार्ज करवाने प्लान को अपना लेते हैं। ऐसे में कहीं न कहीं उनके हाथ से कई बार सस्ता ऑफर चला जाता है। किफायती रिचार्ज प्लान हर कोई चाहता है जिसमें उन्हें कई बेनिफिट्स भी मिले।
अगर आपके पास रिलायंस जियो, एयरटेल या फिर वोडाफोन-आइडिया की सिम है तो आज की जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरअसल, आज हम आपके 500 रुपये से कम में आने वाले बेस्ट प्लान (Best Recharge Plan under 500) लेकर आए हैं जिसे तीनों कंपनियों द्वारा दिया जाता है। आइए जानते हैं कि जियो, एयरटेल और वीआई के कौन से प्लान 500 रुपये से कम के हैं।
और पढ़िए – Pebble Cosmos Bold Smartwatch भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिले कई शानदार फीचर्स!
Reliance Jio Plan under 500
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को 500 रुपये से कम में प्लान ऑफर करता है, जो डेली 3GB डेटा की सुविधा प्रदान करता है। इस प्लान की कीमत 419 रुपये है। इसके अलावा एक प्लान 479 और 499 रुपये का भी आता है। 479 रुपये के इस प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी और हर 1.5GB डेटा की सुविधा मिलती है। 499 रुपये के प्लान में Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन समेत 2GB डेली डेटा बेनिफिट 28 दिनों के लिए मिलता है।
Airtel Plan under 500
एयरटेल के पास 500 रुपये से कम में आने वाले 3 प्लान हैं। तीनों ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेटा सुविधा के साथ आते हैं। इसके 449 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है जो डेली 2.5GB डेटा सुविधा के साथ है।
इसके 479 रुपये का प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ है जो डेली 1.5GB डेटा के साथ आता है। तीसरे प्लान की कीमत 455 रुपये है जो 84 दिनों के साथ सिर्फ 6GB डेटा का बेनिफिट देता है।
और पढ़िए – भारत का पहला मीडियाटेक डायमेंसिटी 930 का Motorola G73 5G फोन लॉन्च, कीमत 20 हजार से कम
Vodafone Idea Plan under 500
जियो और एयरटेल की तुलना में 500 रुपये से कम कीमत में सबसे ज्यादा प्लान वोडाफोन आईडिया पेश करता है। वीआई के पास इस सेगमेंट में चार प्लान है। इसके 409 रुपये प्लान की वैधता 28 दिनों की है, जो 2.5GB डेटा के साथ आता है।
इसका 475 रुपये वाला प्लान 28 दिन की वैधता के साथ है जिसमें डेली 3GB डेटा बेनिफिट शामिल है। इसके अलावा दो प्लान 479 रुपये का है जो 56 दिनों की वैधता के साथ डेली 1.5GB डेटा प्रदान करता है। जबकि, 459 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ कुल 6GB डेटा की सुविधा देता है।
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
12 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
13 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
15 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
16 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
18 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines