Best Recharge Plan under 26: टेलीकॉम की दुनिया में अपनी अलग ही पहचान बनाने वाली कंपनियों को टक्कर देने के लिए मार्केट में अलग-अलग तरह के प्लान है। जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपनियों अपने ग्राहकों को बनाएं रखने के लिए तरह-तरह के प्लान ऑफर करती है।
हालांकि, अब इन तीनों कंपनियों को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल के पास एक शानदार प्लान है। इसकी कीमत सिर्फ 22 रुपये है और फायदे बेहतरीन है। मात्र 22 रुपये में बीएसएनएल अपने ग्राहकों को 90 दिनों की वैधता के साथ प्लान देता है। आइए जानते हैं कि बीएसएनएल के 22 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते हैं। इसके अलावा कैसे ये प्लान जियो, एयरटेल और वीआई को टक्कर दे रहा है।
BSNL का 22 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल की ओर से 22 रुपये का प्रीपेड प्लान ऑफर किया जाता है। इस प्लान की वैधता 90 दिनों तक की होती है। बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें लोकल और STD वॉयस कॉलिंग की सुविधा शामिल है। हालांकि, कॉलिंग के लिए 30 पैसा प्रति मिनट का चार्ज लगता है। अन्य बेनिफिट्स जैसे- फ्री वॉयस कॉलिंग और डाटा का लाभ इस प्लान में शामिल नहीं है।
Airtel, Vi और Jio के पास है 26 रुपये से कम का प्लान
Airtel और Vi कंपनी 22 रुपये से कम में रिचार्ज प्लान ऑफर करती है। दोनों कंपनियों के प्लान की कीमत 19 रुपये है। वैधता बीएसएनएल के मुकाबले में कम है। एयरटेल 19 रुपये के प्लान में 1 दिन की वैधता देता है। जबकि, डाटा बेनिफिट 1जीबी तक देता है।
वोडाफोन आइडिया अपना 19 रुपये का प्लान 1GB डेटा बेनिफिट के साथ 24 घंटे के लिए देता है। इसके अलावा वीआई ऐप, मूवीज और टीवी शो का भी फ्री एक्सेस देता है।
जियो की बात करें तो वो 25 रुपये का प्लान ऑफर करता है। इसमें 2GB डाटा बेनिफिट शामिल है। डाटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट की स्पीड कम होकर 64Kbps तक हो जाती है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
6 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
7 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
9 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
10 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
13 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines