Best Portable Generator under 3000: अगर आप भी ट्रेवल के दौरान फोन या अन्य डिवाइस को चार्ज करने के लिए पावर बैंक का यूज करते हैं तो पहले इस Portable Outdoor Handheld Generator के बारे में जरूर जान लें। ये आपकी कई परेशानियां चुटकियों में दूर कर सकता है, पोर्टेबल जनरेटर एक ऐसा डिवाइस होता है जो ट्रेवल, कैंपिंग या बिजली कटौती जैसी सिचुएशन में आपकी काफी ज्यादा मदद कर सकता है। ये छोटे, हल्के और आसानी से पोर्टेबल होते हैं, जिससे आप इन्हें एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जा सकते हैं।
चाहे रख लो पॉकेट में…
वैसे तो पोर्टेबल जनरेटर कई तरह के होते हैं जिसमें पेट्रोल, डीजल और हैंडल से चलने वाले जनरेटर शामिल हैं और ये विभिन्न साइज और कैपेबिलिटीज में उपलब्ध हैं। हालांकि आजकल पॉकेट साइज पोर्टेबल जनरेटर भी आ गए हैं, जिन्हें आप ऑनलाइन काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। चलिए आज एक ऐसे ही पोर्टेबल जनरेटर के बारे में जानते हैं जिसे आप कुछ देर हाथ से घुमाकर घंटों फोन को चार्ज कर सकते हैं।
Portable Outdoor Handheld Generator
दरअसल ये काफी कमाल का पोर्टेबल आउटडोर हैंडहेल्ड जनरेटर है जिसे आप अमेजन या फिर अली एक्सप्रेस से सिर्फ 2,494 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें आपको एक LED लाइट भी देखने को मिलती है जो कैंपिंग के दौरान आपकी काफी मदद कर सकती है। इतना ही नहीं इसमें आपको आग जलाने के लिए दो वायर भी मिलते हैं जिस पर जैसे ही आप किसी पेपर को पास लेकर आते हैं तो ये उसे तुरंत जला देता है।
कैसे काम करता है ये जनरेटर
बता दें कि इस पोर्टेबल जनरेटर के अंदर बहुत से कपैसिटर लगे हुए हैं, जैसे ही आप इस जनरेटर के हैंडल को घूमते हैं तो इसके अंदर बिजली बनना शुरू हो जाती है। कंपनी का दावा है कि आप इसे सिर्फ 2 मिनट घुमाकर 8 घंटे तक यूज कर सकते हैं। यहां तक कि ये डिवाइस आपको फोन को काफी तेजी से चार्ज कर सकता है।
ये भी पढ़ें : OnePlus से घबराया सैमसंग! VIP Mode से लेकर मिलेंगे सबसे अलग AI फीचर्स, जानें लॉन्च डेट और कीमत
संबंधित खबरें
Airtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
10 mins agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
2 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
19 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines