Best Bluetooth Speakers: क्या आप भी इन दिनों एक ऐसा ब्लूटूथ स्पीकर ढूंढ रहे हैं जो साइज में छोटे हो लेकिन पावरफुल साउंड के साथ आता हो तो मार्केट में कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं। ये स्पीकर न सिर्फ पोर्टेबल हैं बल्कि इनकी बैटरी लाइफ भी काफी जबरदस्त होती है, जिससे आप कई घंटे नॉन स्टॉप म्यूजिक का मजा ले सकते हैं। खास बात यह है कि ये सभी अलग-अलग प्राइस रेंज में आते हैं, जबकि कुछ तो सस्ते में शानदार साउंड क्वालिटी ऑफर करते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्पीकर के बारे में बताएंगे जो आपके एंटरटेनमेंट को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा। ये स्पीकर साइज में तो छोटू है लेकिन साउंड के मामले में काफी दमदार है।
Marshall Willen II Portable Bluetooth Speaker
दरअसल, यह स्पीकर Marshall कंपनी का है जिसका नाम Marshall Willen II है। इस स्पीकर में आपको 17 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है जो इसे काफी ज्यादा खास बना देता है। ये एक दम वैल्यू फॉर मनी लगता है क्योंकि इसकी साउंड क्वालिटी के सामने महंगे-महंगे स्पीकर भी फीके लगते हैं।यही नहीं इस स्पीकर में आपको एक माइक भी मिलता है जिससे आप इस स्पीकर से ही कॉलिंग का मजा भी ले सकते हैं, जो इसे और भी ज्यादा खास बना देता है। इस स्पीकर की कीमत 12,499 रुपये है। चलिए इस स्पीकर की कुछ खासियतें और कमियां जानते हैं…
Marshall Willen II की खूबियां
- प्रीमियम साउंड: साइज के हिसाब से साउंड क्वालिटी काफी अच्छी है। क्लियर हाई, डीप बास और बैलेंस्ड मिड्स आपको एक प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है।
- पोर्टेबिलिटी: काफी छोटा और हल्का है, इसलिए इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। आउटडोर ट्रिप के लिए भी परफेक्ट स्पीकर है।
- Durability: IP67 रेटिंग से यह वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बन जाता है, जो इसे और भी खास बना देता है।
- बैटरी लाइफ: 17 घंटे तक बैटरी लाइफ तो मजा डबल कर देती है, जो एक चार्ज पर काफी लंबा टाइम है।
- डिजाइन: स्टाइलिश और आइकोनिक मार्शल डिजाइन इसे एक प्रीमियम फील देता है।
Marshall Willen II में ये कमियां
- बटन कंट्रोल: बटन का डिजाइन थोड़ा कंफ्यूज करने वाला हो सकता है, खासकर अगर आप एक न्यू यूजर हैं, वॉल्यूम या प्लेबैक कंट्रोल करना थोड़ा अलग लग सकता है लेकिन कहीं न कहीं ये फ्यूचरिस्टिक फील भी देता है।
- नो वॉयस असिस्टेंट इंटीग्रेशन: अगर आप iPhone यूजर हैं तो आप अच्छे से जानते होंगे की वॉयस असिस्टेंट कितना हेल्पफुल है लेकिन इसमें वॉयस असिस्टेंट जैसे एलेक्सा, Siri या गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट नहीं है, जो कुछ लोगों के लिए एक कमी हो सकती है।
- Price: मार्शल विलेन II की कीमत थोड़ी ज्यादा तो लगती है, जब आप कंपेयर करते हैं तो दूसरे पोर्टेबल स्पीकर के साथ, जो सेम साउंड क्वालिटी ऑफर करते हैं।
लेकिन कुल मिलाकर, मार्शल विलेन II अपने कॉम्पैक्ट साइज और प्रीमियम साउंड क्वालिटी के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है।
JBL Flip Essential 2, Deep Bass, 10Hrs Playtime
ब्लूटूथ स्पीकर की बात हो और JBL का नाम न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। शानदार साउंड क्वालिटी के लिए JBL भी काफी ज्यादा पॉपुलर है। हालांकि Marshall Willen II से JBL का ये स्पीकर थोड़ा सस्ता है लेकिन इसमें फीचर्स की कमी है। ये सिर्फ 10 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ आता है जो काफी कम है। जबकि कंपनी ने इसे 9,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी ये 5,499 रुपये में मिल रहा है। हालांकि ये स्पीकर डस्ट प्रूफ भी नहीं है जो फिर से आपको मार्शल खरीदने पर मजबूर कर सकता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 hr agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
4 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
7 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
8 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines