Best Portable AC Under 40000: देश के कई हिस्सों में गर्मी ने सारी हदें पार कर रखी हैं। कुछ जगह तो तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में AC एकमात्र सहारा लग रहा है। हालांकि किराये के मकान में रहने वालों के लिए Window AC या फिर Split AC लगवाना महंगा साबित हो सकता है। इतना ही नहीं इन्हें लगवाने के लिए कई बार तो दीवार पर तोड़फोड़ भी करनी पड़ती है, जिससे कई बार माकन मालिक भी भड़क जाता है।
हालांकि आप इन सभी चीजों से बचने के लिए मार्केट में मौजूद Portable AC भी खरीद सकते हैं। वहीं इन्हें कहीं टांगने की भी जरूरत नहीं है। पोर्टेबल AC के बेनिफिट्स की बात करें तो आप जहां चाहें इसे अपने साथ भी ले जा सकते हैं और किसी भी रूम में ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं। चलिए मार्केट में मौजूद कुछ ऐसे ही पोर्टेबल AC के बारे में जानते हैं…
Blue Star 1 Ton Portable AC
फ्लिपकार्ट पर मौजूद ब्लू स्टार कंपनी का ये पोर्टेबल एसी आप अभी 37,990 रुपये में खरीद सकते हैं। HDFC Bank Debit Card EMI के जरिये इस AC को खरीदने पर कंपनी 2000 रुपये की छूट दे रही है। जिससे एयर कंडीशनर का प्राइस काफी कम हो जाता है। इस एसी में इन्वर्टर कंप्रेसर लगा हुआ है जो 5 साल की वारंटी के साथ आता है। वहीं, प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी मिल रही है।
ये भी पढ़ें : AC Blast की वजह बनती है आपकी ये एक चूक; जानकर तुरंत करें सुधार
Croma 1.5 Ton Portable AC
वहीं अगर आप एक 1.5 Ton Portable AC ढूंढ रहे हैं तो Croma की तरफ से आने वाला ये AC भी काफी जबरदस्त है जिसे आप अभी क्रोमा की वेबसाइट से 43,990 रुपये में खरीद सकते हैं। ICICI Bank और HDFC Bank के Credit और Debit Card से इस AC को खरीदने पर कंपनी 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। ये AC भी 1 साल Comprehensive Warranty और 5 साल कंप्रेसर वारंटी के साथ आता है। इस AC पर कंपनी 5,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है।
Havells Portable AC
आप Havells कंपनी की तरफ से आने वाला Portable AC भी खरीद सकते हैं जो आपको Havells की साइट पर मिल जाएगा। इस AC का प्राइस 39,000 रुपये है। इसमें आपको टू वे स्विंग के साथ हाई एफिशिएंसी कूलिंग Tube मिलती है। ये AC भी काफी जबरदस्त है।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
50 mins agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines