Best Affordable Annual Recharge Plans: आज बहुत से स्मार्टफोन डुअल सिम कार्ड स्लॉट के साथ आते हैं, जबकि कुछ में एक फिजिकल सिम स्लॉट के साथ eSIM सपोर्ट मिलता है। अधिकतर लोग प्राइमरी सिम को पर्सनल कॉन्टेक्ट्स के लिए रखते हैं जबकि बिजनेस ओब्जेक्टिवेस के लिए Secondary SIM का यूज करते हैं लेकिन दोनों सिम को एक साथ एक्टिव रखना काफी मुश्किल भरा काम भी है। वहीं अगर आप भी अपने सेकेंडरी सिम के लिए Best Recharge Plans ढूंढ रहे हैं तो ये लेख आपकी काफी मदद कर सकता है। आइए कुछ सबसे सस्ते प्लान्स के बारे में जानते हैं जो एक साल की वैलिडिटी के साथ आते हैं।
एयरटेल का सबसे सस्ते एनुअल रिचार्ज प्लान
प्रीपेड यूजर्स के लिए एयरटेल का 1,799 रुपये का रिचार्ज प्लान सबसे बेस्ट है, जिसमें 365 दिनों की वैलिडिटी, फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, 3,600 एसएमएस और 24 जीबी 4G डाटा मिलता है। इस प्लान की कीमत सिर्फ 150 रुपये प्रति माह से कम है, एयरटेल इस प्लान पर एक्स्ट्रा ऑफर भी दे रहा है जैसे कि विंक म्यूजिक तक पहुंच और हैलो ट्यून्स तक मुफ्त पहुंच।
इस वीडियो से जानें Jio Annual Recharge Plans
Jio का सबसे सस्ता एनुअल रिचार्ज प्लान
Jio के 1,559 रुपये के रिचार्ज प्लान में 24 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 3,600 एसएमएस (प्रति दिन 100 तक सीमित) के साथ 336 दिन (11 महीने) की वैलिडिटी मिलती है। हालांकि, 5G यूजर्स को बिना किसी डाटा लिमिट के अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है। इसके अलावा, इस प्लान में JioTV, JioCinema और JioCloud का कॉम्प्लीमेंट्री एक्सेस भी शामिल है।
Vi का सबसे सस्ता एनुअल रिचार्ज प्लान
वीआई के सबसे सबसे सस्ते एनुअल रिचार्ज प्लान की कीमत 1,799 रुपये है और यह 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसमें एयरटेल के समान लाभ मिलते हैं, जिसमें फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, 24 जीबी 4G डाटा और 3,600 एसएमएस शामिल हैं। साथ ही, यूजर्स Vi मूवीज और टीवी का एक्सेस भी फ्री में ले सकते हैं।
इस वीडियो से भी जानें बेस्ट Annual Recharge Plans
https://www.youtube.com/watch?v=VCtY20gAGwM
बीएसएनएल का सबसे सस्ता एनुअल रिचार्ज प्लान
बीएसएनएल प्रीपेड यूजर्स के लिए सबसे सस्ता एनुअल रिचार्ज प्लान पेश करता है। जिसकी कीमत 1,251 रुपये है, इसमें आपको प्रति माह 0.75 जीबी डेटा के साथ 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कम से कम पैसे खर्च करके अपना फोन नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
10 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
11 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
14 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
15 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
17 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines