Best Phones 2023: अब 2023 खत्म होने में महज कुछ ही समय बाकि है और लगभग सभी बड़े ब्रांड्स अपने स्मार्टफोन लॉन्च कर चुके हैं। हालांकि जनवरी में फिर से नए हैंडसेट मार्केट में आने वाले हैं, लेकिन बहुत से लोगों का सवाल है कि इस साल के बेस्ट स्मार्टफोन कौन से हैं। वहीं अगर आप भी इन दिनों एक नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं तो आपको कौन-से ब्रांड के साथ जाना चाहिए। इस साल के कौन से बेस्ट स्मार्टफोन रहे हैं। किस फोन में आपको सबसे जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
1. Google Pixel 8 Pro
Pixel 7 Pro पहले से ही एक बेहतरीन स्मार्टफोन था, लेकिन Pixel 8 Pro फीचर्स के मामले में नेक्स्ट लेवल पर चला जाता है। इसमें Tensor G3 चिप मिलती है बल्कि सॉफ़्टवेयर के मामले में भी ये काफी शानदार है। खास बात यह है कि इसमें आपको AI फोटोग्राफी एक्सपीरियंस मिलता है जो इसे सभी स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है।
प्राइस: 1,06,999 (Flipkart)
2. iPhone 15 Pro
iPhone 15 Pro ऑल न्यू चिपसेट के साथ आता है। इसमें आपको नया टाइटेनियम बिल्ड डिजाइन मिलता है जो इसे काफी हल्का बनाता है। कंपनी ने इसमें म्यूट स्विच को भी बदल कर एक्शन बटन पेश किया है। Apple का A17 प्रो चिपसेट इस वक्त सबसे पावरफुल परफॉर्मेंस ऑफर करता है। फोन में इस बार USB-C भी मिलता है जिससे आईफोन्स यूजर्स काफी खुश हैं। कैमरा के मामले में भी ये फोन काफी शानदार है।
प्राइस: 1,34,900 (Amazon)
https://www.youtube.com/shorts/WjfQ6Rew6_M
3. Samsung Galaxy S23 Ultra
अगर आप मार्केट में सबसे ज्यादा फीचर्स वाला फोन चाहते हैं, तो गैलेक्सी S23 अल्ट्रा एक बेस्ट ऑप्शन है। इसमें ट्रिपल कैमरा, बेहतर बैटरी लाइफ मिलती है। ये स्मार्टफोन कई बड़े ब्रांड्स को टक्कर देता है। इसमें आपको 2023 के स्मार्टफोन में मिलने वाले सभी फीचर्स मिलते हैं। खास बात यह है कि फोन में 200 एमपी का प्राइमरी कैमरा मौजूद है जो इसे बाकी सभी फोन्स से अलग बनाता है।
प्राइस: 1,21,999 (Amazon)
4. OnePlus 11
अगर आप कुछ कम पैसों में शानदार फोन चाहते हैं तो OnePlus 11 भी एक बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आपको 8 GB RAM और 128 GB ROM मिलती है। फोन में 50MP का रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं डेली यूज के लिए 5000 mAh की बैटरी मिलती है। खास बात यह है कि इसका प्राइस भी 60 हजार से कम है।
प्राइस: 52,980 (Flipkart)
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
11 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
12 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
15 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
16 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
18 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines