Best Mobile Phones Under 25000: क्या आप भी अपने स्मार्टफोन को अपग्रेड करने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन बजट सिर्फ 25 हजार या उससे कम है? तो आज हम आपके लिए इस प्राइस रेंज में आने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन्स की एक लिस्ट लेकर आए हैं। इन स्मार्टफोन्स में आप सभी ऐप्स और गेम्स एन्जॉय कर सकते हैं क्योंकि इनमे दमदार प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही वीडियो देखने का एक्सपीरियंस भी काफी जबरदस्त होगा और खास पलों को कैप्चर करने के लिए इनमे हाई क्वालिटी वाले कैमरे मिल रहे हैं। इन फोन्स का कैमरा और बैटरी इतना जबरदस्त है कि इसके आगे प्रीमियम फोन भी फीके लगेंगे। चलिए इनके बारे में जानते हैं…
Nothing Phone (2a)
Nothing Phone (2a) इस लिस्ट का पहला स्मार्टफोन है जो हाल ही में लॉन्च हुआ है। यह फोन सबसे शानदार डिजाइन के साथ 25,000 रुपये से कम में आने वाला जबरदस्त फोन है, लेकिन यह सिर्फ लुक्स ही हो बल्कि फीचर्स में भी दमदार है। Nothing Phone (2a) में एक 120Hz AMOLED स्क्रीन, नथिंग OS 2.5 सॉफ्टवेयर और MediaTek Dimensity 7200 प्रो चिपसेट मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है और कैमरे अच्छी तस्वीरें लेते हैं, खासकर कीमत को देखते हुए ये फोन इस प्राइस पर बेस्ट है। फोन की अभी शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है जो एक बेहतरीन ऑलराउंडर है।
ये भी पढ़ें : AC चलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बम की तरह हो सकता है ब्लास्ट
OnePlus Nord CE4 5G
ये स्मार्टफोन भी हाल ही में लॉन्च हुआ है जो Nord CE3 से बेहतर है। इस फोन में 120Hz AMOLED स्क्रीन मिलती है। फोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक बड़ी 5,500mAh की बैटरी ऑफर करता है और आपको बॉक्स में चार्जर भी मिलता है। साथ ही, आपको Android 14 पर लेटेस्ट OxygenOS सॉफ्टवेयर, एक 50MP प्राइमरी रियर कैमरा और एक स्टाइलिश नया डिजाइन मिलता है। वनप्लस नॉर्ड CE4 की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है।
Motorola Edge 40 Neo
Motorola Edge 40 Neo 5जी भी 25,000 रुपये से कम के प्राइस में एक स्टाइलिश और किफायती स्मार्टफोन है। इस मिड-रेंज डिवाइस में स्मूथ 144Hz pOLED कर्व्ड स्क्रीन मिलती है जो वीडियो देखने और गेमिंग के लिए जबरदस्त है। फोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। हालांकि फोन के कैमरा लो लाइट में उतना अच्छा परफॉर्म नहीं करते लेकिन डे लाइट में बेस्ट है। कुल मिलाकर, 25,000 रुपये से कम में मोटोरोला एज 40 नियो बेस्ट है। फोन का अभी प्राइस 20,999 रुपये है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
10 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
12 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
14 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines