Best Smartphone under 25,000 Rs in March 2024: क्या आप भी इन दिनों 25,000 रुपये से कम कीमत में एक जबरदस्त फीचर्स वाला फोन ढूंढ रहे हैं? तो आज हम आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं। ये स्मार्टफोन पावरफुल प्रोसेसर, वीडियो देखने और ब्राउज़िंग के लिए ब्राइट डिस्प्ले और यादों को कैप्चर करने के लिए शानदार कैमरा के साथ आते हैं। इसलिए, यदि आपके फोन को अपग्रेड करने का समय आ गया है तो यहां हमने आपके लिए सबसे अच्छे स्मार्टफोन की एक लिस्ट तैयार की है जिन्हें आप मार्च 2024 में खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं…
Nothing Phone (2a)
यह फोन हाल ही में लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 23,999 रुपये से शुरू होती है, Nothing Phone (2a) में एक शानदार डिजाइन मिलता है। फोन मिड-रेंज सेगमेंट में काफी जबरदस्त फीचर ऑफर कर रहा है, जिसमें 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस, Symmetrical bezels, एक क्लियर एंड्रॉइड एक्सपीरियंस, मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 प्रो चिपसेट, 5000mAh बैटरी के साथ 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलती है। फोन में 50MP डुअल-रियर कैमरा सिस्टम भी मिलता है।
ये भी पढ़ें : OnePlus Nord 4 की जल्द होगी भारत में एंट्री! लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक
Poco X6 5G
लिस्ट का दूसरा फोन पोको X6 5G है, जो बिना बैंक ऑफर के पावरफुल फोन चाहते हैं उनके लिए ये एक शानदार ऑप्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 SoC प्रोसेसर मिलता है। सुपर स्लिम बेज़ेल्स के साथ फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले है। फोन में लंबे समय तक चलने वाली 5,000mAh की बैटरी है जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कुल मिलाकर, यह फोन बेहतरीन परफॉर्मेंस ऑफर करता है, जो इसे 25,000 रुपये से कम में एक बेस्ट ऑप्शन बनाता है। अभी इसका प्राइस 20,999 रुपये है।
Oneplus Nord ce3 5g
लिस्ट में अगला डिवाइस वनप्लस नोर्ड सीई 3 5जी है, यह एक ऑल-राउंडर डिवाइस है, जिसका मतलब है कि यह गेमिंग से लेकर फोटोग्राफी तक कई कामों में आगे है। चाहे आप इसके पावरफुल 50MP ट्रिपल कैमरा सिस्टम से फोटो खींच रहे हों या इसकी लंबे समय तक चलने वाली 5,000mAh बैटरी हो। जिसकी बदौलत आप घंटों सोशल मीडिया पर स्क्रॉल कर सकते हैं। स्टाइलिश डिजाइन इस फोन को और भी खास बना देता है।
फोन में एक पावरफुल स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर है। स्मार्टफोन में 2,160Hz PWM डिमिंग के साथ 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, बड़ी बैटरी को फास्ट 80W चार्जिंग के साथ जोड़ा गया है। फोन अभी सिर्फ 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, जो इसे 25,000 रुपये से कम के स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बेस्ट ऑप्शन बनाता है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines