Best Mobile Phones Under 25000: ऐसे बाजार में जहां ढेर सारे स्मार्टफोन ऑप्शन मौजूद हैं, एक बेस्ट स्मार्टफोन ढूंढ़ना काफी मुश्किल भरा काम है। दूसरी तरफ प्रीमियम फोन खरीदना तो सभी चाहते हैं लेकिन प्राइस ज्यादा होने के कारण कुछ लोग इसे अफ्फोर्ड नहीं कर पाते। ऐसे में अब स्मार्टफोन कंपनियां भी इस बात को अच्छे से समझ गई हैं और लगातार मिड रेंज सेगमेंट में स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। जिससे अब आपको कम कीमत पर कई प्रीमियम फीचर्स मिल रहे हैं। वहीं अगर आपका बजट भी 25,000 रुपये से कम है तो आप नवंबर के बेस्ट स्मार्टफोन्स की लिस्ट देख सकते हैं। इस लिस्ट में हमने मोटोरोला एज 40 नियो 5जी के साथ तीन और स्मार्टफोन्स को ऐड किया है। आइये इस पर एक नजर डालते हैं।
Motorola edge 40 Neo
मोटोरोला एज 40 नियो को हमने लिस्ट में सबसे ऊपर रखा है, इसे कंपनी ने हाल ही में भारत में 25,000 रुपये से कम में पेश किया है। फोन एक शानदार pOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और एक वेगन-लेदर बैक डिजाइन के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें पानी और धूल से प्रोटेक्शन के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। Phone में आपको बड़ी 5,000mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
Price: 22,999 (motorola.in)
iQOO Z7 Pro
लिस्ट में अगला फोन iQOO Z7 Pro है, जो भारत में 25,000 रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध एक बेस्ट स्मार्टफोन है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन 128 जीबी और 256 जीबी में आता है। दोनों वैरिएंट्स में 8 जीबी रैम मिलती है। इसके अलावा, फोन में पतले बेज़ेल्स के साथ एक कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। कैमरा के मामले में भी ये फोन काफी जबरदस्त है। इसका 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 4,600mAh की बैटरी इसे और भी खास बना देती है।
Price: 24,999 (Amazon)
https://youtu.be/eIbKCeUkPmo?si=fkzPTFz8vWSbXOe1
ये भी पढ़ें : Amazon Sale में Automatic Washing Machine खरीदने का जबरदस्त मौका! मिल रहा 52% तक डिस्काउंट
Lava Agni 2
इस लिस्ट में हमने Lava Agni 2 को भी ऐड किया है, जो 25,000 रुपये से कम कीमत में इस वक्त खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम मिलती है, जो इसे मल्टीटास्किंग के लिए और भी शानदार बना देता है। इसमें एक AMOLED डिस्प्ले भी है, जो वीडियो देखने और गेम खेलने के लिए बेस्ट है। इसका कैमरा भी काफी अच्छा है, लेकिन अच्छी तस्वीरें और वीडियो लेने के लिए अच्छी लाइट कंडीशन का होना जरूरी है। अगर आप किसी भारतीय ब्रांड के लेटेस्ट फीचर्स और अच्छे परफॉर्मेंस वाले फोन की तलाश में हैं तो लावा अग्नि 2 5G एक बेहतरीन ऑप्शन है।
Price: 18,999 (Amazon)
Poco X5 Pro
लिस्ट के आखिरी फोन की बात करें तो इसमें हमने Poco X5 Pro को ऐड किया है, जो एक शानदार डिजाइन, लेटेस्ट फीचर्स और जबरदस्त परफॉर्मेंस ऑफर करता है। पोको X5 प्रो 5G में स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेस्ट है। फोन 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है। फोन में HDR10+ डिस्प्ले भी है और इसके व्यूइंग एंगल भी काफी अच्छे हैं। फोन डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ क्वाड-स्पीकर सेटअप के साथ आता है।
Price: 18,499 (Flipkart)
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines