Best 50MP Camera Mobile Phones: कम कीमत में बेहतरीन कैमरा फीचर वाला स्मार्टफोन ज्यादातर लोगों की पसंद हैं। इसे देखते हुए फोन निर्माता कंपनियां भी कम बजट के फोन (Cheapest Smartphone) पेश कर रही हैं जिनमें कैमरा क्वालिटी बेस्ट हो। अगर आप भी उनमें से हैं जो मिड रेंज में बेस्ट कैमरा फोन (Best Camera Smartphone) की तलाश कर रहे हैं तो इन स्मार्टफोन में से कोई एक को चुन सकते हैं। आज हम आपको 50 मेगापिक्सल वाले स्मार्टफोन (Top 50MP Camera Smartphone) के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत ज्यादा नही है। आइए जानते हैं।
टेक्नो स्पार्क 8टी (Tecno Spark 8T)
50 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ टेक्नो स्पार्क 8टी स्मार्टफोन आता है। इसमें 6.6 इंच के फुलएचडी+ डिस्प्ले है। बेहतरीन टच रिस्पॉन्स देने वाले इस फोन में 7GB तक एक्सपैंडेड रैम और 64GB स्टोरेज के साथ है। इसमें 5000mAh की बैटरी है। इसकी कीमत 9,499 रुपये है जिसे आप अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
रियलमी नारजो 50ऐ (Realme Narzo 50A)
रियलमी नारजो 50ऐ में Helio G85 का प्रोसेसर है। ये फोन 4GB रैम और 128 GB स्टोरेज के साथ है। इसमें 50MP का एआई ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फोन कैमरे के मामले में बेहतरीन है। गया है। इसमें तगड़ी बैटरी भी दी गई है। इसमें 6000mAh की बैटरी है जो एक बार चार्ज होने पर घंटों चल सकती है। इस फोन की कीमत 12,999 रुपये है।
रेडमी 10 प्राइम (Redmi 10 Prime)
रेडमी 10 प्राइम स्मार्टफोन कम बजट में बेहतरीन फीचर्स और बैटरी के साथ है। इस फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी है जो 18W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें मुख्य कैमरा 50MP है। इसमें मीडियाटेक हेलिओ G88 का ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। फोन की कीमत 13,499 रुपये है।
नोकिया जी21 (Nokia G21 Android Smartphone)
नोकिया जी21 एंड्रॉइड स्मार्टफोन में दो सिम का ऑप्शन है। इसमें तगड़ी बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्जिंग पर तीन दिनों तक काम कर सकती है। ये फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल में है। फोन में 6GB रैम + 128GB स्टोरेज है जिसकी कीमत 14,999 रुपये है।
सैमसंग गैलेक्सी ऐ23 (Samsung Galaxy A23)
सैमसंग गैलेक्सी ऐ23 में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें मुख्य कैमरा 50MP है। इसके 8GB रैम और 128GB की हैवी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। फोन को बेहतरीन लुक और जबरदस्त फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो सिंगल चार्जिंग पर अधिक समय तक चलती है।
संबंधित खबरें
पानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
17 mins agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
17 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
21 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
23 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines