Laptop Under 55000: अगर आप अपने ऑफिस के काम, कॉलेज असाइनमेंट या हल्का गेमिंग करने के लिए नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए मददगार साबित होगी. फ्लिपकार्ट और अमेजन पर उपलब्ध ये लैपटॉप बजट में आते हैं और परफॉर्मेंस, बैटरी और फीचर्स में संतुलित हैं. चूंकि स्टॉक्स सीमित समय के लिए होते हैं, इसलिए तुरंत अपने पसंदीदा लैपटॉप को कार्ट में डालना एक स्मार्ट मूव हो सकता है.
Dell Vostro 3530-13th Gen Intel Core i5 के साथ परफॉर्मेंस का भरोसा
डेल के लैपटॉप अपने भरोसे और परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं. Dell Vostro 3530 में 13th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर और 16GB RAM के साथ 512GB SSD स्टोरेज है. 15.6 इंच का डिस्प्ले, विंडोज 11 होम और MS ऑफिस के साथ यह लैपटॉप ऑफिस वर्क, मल्टीटास्किंग और हल्का गेमिंग के लिए परफेक्ट है. फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 49,999 और अमेजन पर 48,990 है.
HP 15-13th Gen i5 प्रोसेसर के साथ एफिशिएंट ऑप्शन
HP 15 लैपटॉप रोजमर्रा के ऑफिस और कॉलेज के कामों को आराम से हैंडल कर सकता है. इसमें Intel Core i5-1334U प्रोसेसर और Intel Iris Xe ग्राफिक्स दिया गया है. 1080p फुल HD डिस्प्ले, बैकलिट कीबोर्ड और तेज चार्जिंग फीचर इसे काफी यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं. लैपटॉप में 16GB RAM और 512GB SSD है. इसकी कीमत 50,990 है और यह हल्की गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों के लिए सक्षम है.
Lenovo IdeaPad Slim 3 स्टाइल, बैटरी और परफॉर्मेंस का कॉम्बो
Lenovo IdeaPad Slim 3 13th Gen i5-13420H प्रोसेसर के साथ आता है और इसकी बैटरी और बिल्ड क्वालिटी इसे रोजमर्रा के यूज के लिए उपयुक्त बनाती है. इसमें 16GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज है. Rapid Charge तकनीक के साथ यह लैपटॉप सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर 2 घंटे तक का बैकअप देता है. Dolby Audio के साथ डुअल 2W स्पीकर इसे एंटरटेनमेंट के लिए भी बढ़िया बनाते हैं. Amazon पर इसकी कीमत 55,800 है.
MSI Thin 15 हल्का गेमिंग और ऑफिस के लिए सही
अगर आप गेमिंग के लिए भी लैपटॉप चाहते हैं, तो MSI Thin 15 एक शानदार विकल्प है. इसमें 13th Gen Intel Core i5-13420H प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 3050 4GB ग्राफिक्स कार्ड है. 16GB DDR4 RAM और 512GB NVMe SSD स्टोरेज के साथ यह लैपटॉप रोजमर्रा के काम और हल्का गेमिंग दोनों के लिए सक्षम है. 15.6 इंच FHD डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट इसे गेमिंग के लिए भी उपयुक्त बनाते हैं. इसकी कीमत Amazon पर 54,990 है.
बजट में बेस्ट लैपटॉप
ये सभी लैपटॉप ऑफिस, कॉलेज और हल्की गेमिंग के लिए बेहतरीन हैं. Dell, HP, Lenovo और MSI के ये मॉडल परफॉर्मेंस, फीचर्स और बैटरी बैकअप के लिहाज से संतुलित हैं. आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से आप इनमें से किसी को भी चुन सकते हैं और अपने रोजमर्रा के काम को आसान और स्मार्ट बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें- 5000 से कम में 5 गैजेट्स से बदल जाएगा घर का पूरा लुक और लाइफस्टाइल
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
4 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
6 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
23 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines