अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज करवाकर परेशान हो गए हैं और सिर्फ कॉलिंग के लिए एक सस्ता और लंबी वैधता वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो Jio आपके लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है। आजकल ज्यादातर लोग घर या ऑफिस में Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में डेटा की जरूरत नहीं होती। ऐसे लोगों के लिए Jio का सिर्फ कॉलिंग वाला प्लान बहुत फायदेमंद है। खास बात यह है कि इसमें हर महीने का खर्च सिर्फ ₹160 आता है और आप बिना किसी रुकावट के अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान की सारी जानकारी।
सिर्फ ₹160 मासिक खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा
अगर आप एक ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें सिर्फ कॉलिंग की सुविधा मिले और डेटा की जरूरत ना हो, तो Jio का ₹448 वाला यह प्रीपेड प्लान आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह प्लान उन लोगों के लिए खासतौर पर बनाया गया है जो Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं और मोबाइल डेटा की जरूरत महसूस नहीं करते। इस प्लान की वैधता 84 दिन यानी करीब 3 महीने की है। कुल खर्च ₹448 होने के कारण हर महीने का औसत खर्च सिर्फ ₹160 बैठता है। इस प्लान में ग्राहक अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ बिना किसी रुकावट के उठा सकते हैं।
SMS और Jio की अन्य सेवाओं का भी मिलेगा लाभ
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1000 SMS भेजने की भी सुविधा है। यानी आप 84 दिनों तक रोजाना औसतन 11-12 मैसेज भेज सकते हैं। इतना ही नहीं इस रिचार्ज के साथ Jio टीवी और जियो AI क्लाउड सर्विस का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिससे आपका मनोरंजन भी बना रहता है और क्लाउड स्टोरेज का फायदा भी मिलता है। हालांकि ध्यान रखने वाली बात यह है कि इसमें इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है।
लंबी वैधता चाहिए तो ₹1748 वाला प्लान भी अच्छा ऑप्शन
जिन ग्राहकों को लंबे समय के लिए कॉलिंग सुविधा चाहिए और बार-बार रिचार्ज नहीं कराना चाहते, उनके लिए Jio का ₹1748 वाला प्लान भी एक अच्छा ऑप्शन है। इस प्लान की वैधता 336 दिनों की है और इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 3600 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। इस प्लान के साथ Jio टीवी और जियो AI क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया जा रहा है। लेकिन यह भी सिर्फ कॉलिंग के लिए प्लान है, यानी इसमें कोई डेटा नहीं मिलेगा।
डेटा की जरूरत नहीं तो ये प्लान है सबसे फायदेमंद
कुल मिलाकर अगर आप इंटरनेट डेटा की आवश्यकता महसूस नहीं करते और केवल कॉलिंग और SMS के लिए एक किफायती और लंबे समय तक चलने वाला प्लान चाहते हैं, Jio के ये दोनों प्लान आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। ₹448 वाला प्लान जहां तीन महीने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है, वहीं ₹1748 वाला प्लान लगभग 11 महीनों के लिए कॉलिंग की चिंता से छुटकारा दिलाता है। यह प्लान खासतौर पर सीनियर सिटिजन्स, गृहणियों या उन लोगों के लिए कारगर है जो Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं और केवल मोबाइल कॉलिंग के लिए सिम का उपयोग करते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
11 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
12 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
14 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
16 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
18 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines