Best Inverter Tips: गर्मियां आ गई हैं ऐसे में अब वो समय भी आ गया है जब बिजली दिन में 4-5 बार तो परेशान करेगी ही। देश के कुछ हिस्सों में तो गर्मियों के दिनों में बिजली की सबसे ज्यादा दिक्कत रहती है। ऐसे में बहुत से घरों में आज इन्वर्टर का इस्तेमाल किया जाने लगा है। हालांकि मौसम गर्म होने के कारण इसमें काफी सारी परेशानियां भी होने लगती हैं। कहीं इस भीषण गर्मी में आपका इन्वर्टर भी खराब न हो जाए तो आपको कुछ काम अभी कर लेने चाहिए। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं…
इन्वर्टर की वायरिंग करें चेक
सबसे पहले इन्वर्टर की वायरिंग को अच्छे से चेक करें। यह भी जांच लें कि इसमें कोई खराबी या डैमेज तो नहीं है। अगर कहीं से तार कटी हुई या समय के साथ खराब हो गई है तो इसे तुरंत बदल दें। साथ ही इन्वर्टर के कनेक्शन भी अच्छे से चेक करें। कई बार ढीले कनेक्शन की वजह से भी इसमें समस्या आ सकती है। Damaged वायर्स को भी बदलवा लें।
इन्वर्टर की करवाएं सर्विसिंग
सर्दियों के मुकाबले गर्मी में इन्वर्टर पर ज्यादा भार पड़ता है। ऐसे में इन्वर्टर की सर्विसिंग काफी ज्यादा जरूरी हो जाती है। समय रहते इन्वर्टर की सर्विसिंग जरूर करवा लें। इन्वर्टर की सफाई हर छह महीने में या एक साल में एक बार जरूर करवानी चाहिए। सर्विसिंग में इन्वर्टर की सफाई, ऑयल और अन्य काम शामिल होते हैं।
ये भी पढ़ें : Fridge Blast Reason: फ्रिज में ब्लास्ट होने के ये हैं 3 कारण, आप भी जान लीजिए
बैटरी भी करवाएं चेक
इसके अलावा इन्वर्टर की बैटरी को भी अच्छे से चेक करवा लें। सर्दियों के मुकाबले गर्मी में बैटरी जल्दी खराब होने का डर बना रहता है।
इसके साथ ही बैटरी का वाटर लेवल भी चेक करवाएं और अगर जरूरत हो तो पानी को चेंज करवाएं। इसके अलावा बैटरी के टर्मिनलों को भी अच्छे से साफ करवाएं। इससे इसका बैटरी बैकअप भी काफी बढ़ जाएगा।
सही जगह रखें इन्वर्टर
इस बात का भी खास ख्याल रखें कि आपने जहां इन्वर्टर को रखा है वो एरिया हवादार और सूखा हो। इन्वर्टर को ऐसी किसी भी जगह पर न रखें जहां सीधे धूप पड़ रही हो। साथ ही इन्वर्टर के चारों तरफ अच्छा स्पेस होना चाहिए ताकि एयर का फ्लो बना रहे। अगर आपने इन्वर्टर को किसी ऐसी जगह रखा है जहां धुप और इसपर पानी गिरता है तो ऐसे में इसमें ओवर हीट और शार्ट सर्किट से ब्लास्ट होने का भी खतरा बढ़ जता है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
17 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
20 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
22 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
23 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines