इस समय बाजार में एक से बढ़कर एक अच्छे लैपटॉप मौजूद हैं। हर बजट और जरूरत के हिसाब से आपको मॉडल मिल जाएंगे। यहां हम आपको तीन ऐसे शानदार लैपटॉप के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके काम को इजी और फ़ास्ट कर देता है। स्टूडेंट्स से लेकर कंटेंट क्रिएटर्स तक के लिए ये लैपटॉप अच्छे साबित हो सकते हैं। आइये जानते हैं इनकी कीमत और तमाम फीचर्स तक के बारे में…
Samsung Galaxy Book 5 Pro
सैमसंग का नया गैलेक्सी बुक 5प्रो आपको अपने डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस के दम पर लुभा सकता है। यह 14 इंच में है और बेहद प्रीमियम भी है। इस लैपटॉप को हमनें खुद टेस्ट किया है। Galaxy Book 5 Pro की कीमत 1,31,990 रुपये से शुरू होती है।Galaxy Book 5 Pro में 14-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जो 3K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं इसमें कई AI फीचर्स जैसे Microsoft Phone Link, Quick Share, Multi-Control और मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी के लिए कई फीचर्स लाती है।
इनमें Samsung Knox प्रोटेक्शन भी दिया गया है। इस लैपटॉप में Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है।वीडियो कॉल्स के लिए,इसमें 2-मेगापिक्सल 1080-पिक्सल फुल-HD वेबकैम दिया गया है। इसमें इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर सपोर्ट दिया जाएगा। इसमें पावरफुल NPU, GPU मिलेगा, जो कि पहले से 17 फीसद बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस के साथ आएगी। Galaxy Book 5 Pro 63.1Wh बैटरी से लैस है।
Apple के नए MacBook Air
M4 चिप के साथ Apple का नया MacBook Air2025 एक बढ़िया ऑप्शन है। यह 13-इंच और 15-इंच डिस्प्ले ऑप्शन में है। डेली यूज़ से लेकर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। नया MacBook Air बेहद प्रीमियम है और यह स्लिम भी है। यह 13-इंच और 15-इंच में उपलब्ध है। यह 1.24 kg और 1.51 kg वजन में है। इसे कैरी करने से लेकर यूज़ करना बहुत आसान है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, दो Thunderbolt 4/USB 4 पोर्ट, एक MagSafe 3 चार्जिंग पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया है। MacBook Air की कीमत 99,900 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 16GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, 15-इंच वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,24,900 रुपये है, जो 16GB+256GB मॉडल के लिए है।
Acer Swift Go 14 AI
Acer Swift Go 14 AI लैपटॉप मैटल में है और यह काफी प्रीमियम फील देने में मदद करता है। इस लैपटॉप में 14.5 इंच का IPS पैनल वाला TFT LCD IPS डिस्प्ले दिया है जो 300 nit ब्राइटनेस के साथ आता है और यह 120Hz के साथ आता है इसका व्यू एंगल 170 डिग्री है। लैपटॉप का डिस्प्ले अच्छा है और आखों को कंफर्ट देता है।इस लैपटॉप में वीडियो कॉल या मीटिंग के लिए FHD फ्रंट कैमरा दिया है। इसकी कीमत 89999 रुपये है। इस पर एक साल की वारंटी मिलती है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon X Plus X1P-42-100 प्रोसेसर दिया है।
इसमें 16GB रैम का सपोर्ट मिलता है। इसमें 512 GB का स्टोरेज मिलता है। इसका वजन 1.32 किलोग्राम है। इसमें दो USB और 2 टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलते हैं। इसके आलावा इसमें एक हेडफ़ोन जैक भी दिया है। इसका वजन 1.32 किलोग्राम है। यह मल्टीटास्किंग के लिहाज से भी काफी अच्छा है।
यह भी पढ़ें: YouTube से वीडियो कैसे करें डाउनलोड? जानें ChatGPT ने सवाल का क्या दिया जवाब
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
17 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines