Best Recharge Plans With Free OTT: क्या आप भी अपने मोबाइल रिचार्ज के साथ फ्री में Netflix और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां प्रीपेड प्लान्स में फ्री ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दे रही हैं। खास बात यह है कि इन प्लान्स की वैलिडिटी भी पूरे 84 दिनों की है और साथ ही इन प्लान्स में आपको हर रोज हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कई अन्य बेनिफिट्स भी देखने को मिलते हैं। चलिए इन खास प्लान्स पर एक नजर डालते हैं…
एयरटेल का खास प्लान
सबसे पहले बात करते हैं एयरटेल की तो इसके प्लान की कीमत 1199 रुपये है। यह प्लान ऐसे यूजर्स के लिए बेहतरीन है जो ज्यादा डेटा यूज करते हैं और साथ ही प्रीमियम ओटीटी सर्विसेज का आनंद लेना चाहते हैं। इस प्लान के साथ कंपनी रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा ऑफर कर रही है, यानी टोटल आपको 210GB डेटा, साथ ही अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलने वाला है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है। ओटीटी बेनिफिट्स के लिए प्लान फ्री Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन और Airtel Xstream Play Premium ऑफर कर रहा है जिसमें 22 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है।
ये भी पढ़ें : होली पर स्मार्टफोन भी हो गया रंगीन? तो इन तीन आसान तरीकों से हटाएं कलर
Vi का OTT वाला प्लान
Vi भी खास प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें आपको 1599 रुपये में फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही इस प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिनों की है और इसमें आपको हर रोज 2.5GB डेटा मिलेगा। यही नहीं इस प्लान में वीकेंड डेटा रोलओवर की सुविधा भी दी गई है, जिससे आप अपने अनयूज्ड डेटा को अगले हफ्ते यूज कर सकते हैं। अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS और Half-Day Unlimited 5G Data भी इस प्लान में मिल रहा है।
Jio का फ्री OTT वाला प्लान
Jio यूजर्स के लिए भी एक खास OTT प्लान मौजूद है जिसमें आपको Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान की कीमत 1029 रुपये है जिसमें आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और इसमें टोटल 168GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है। इस प्लान में Amazon Prime Lite की सुविधा भी मिल रही है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
11 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
12 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
14 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
17 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines