दुनियाभर में आज करोड़ों लोग WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं। मैसेज के साथ-साथ बहुत से लोग इस प्लेटफॉर्म पर ही कॉलिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस ऐप पर एंड टू एंड एन्क्रिप्शन देखने को मिल जाता है और प्लेटफॉर्म पर आप होने वाली कॉल को डायरेक्ट रिकॉर्ड भी नहीं कर सकते, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मार्केट में ऐसे यूनिक Earbuds आ गए हैं जिनसे आप डायरेक्ट WhatsApp Call रिकॉर्ड कर सकते हैं।
अगर आप भी काफी टाइम से ऐसे ईयरबड्स की तलाश में हैं, जो WhatsApp कॉल रिकॉर्डिंग के साथ AI-पावर्ड लाइव ट्रांसक्रिप्शन जैसे फीचर्स का मजा लेना चाहते हैं, तो VIAIM RecDot Wireless ब्लूटूथ AI कॉन्फरेंस Earbuds एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। इन ईयरबड्स में रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन, फ्लैश रिकॉर्डिंग, 48dB डीप नॉइज रिडक्शन जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बातचीत को और भी आसान बना देता है।
ये 7 चीजें ईयरबड्स को बनाती हैं खास?
- इन ईयरबड्स के जरिए आप डायरेक्ट WhatsApp, Zoom, Google Meet समेत कई प्लेटफॉर्म पर कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं।
- यही नहीं ये बड्स रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन ऑफर करते हैं जिससे आप बातचीत को टेक्स्ट में पढ़ सकते हैं जो एक AI-पावर्ड फीचर है, जिससे मीटिंग्स, इंटरव्यू और लेक्चर्स को नोट करना काफी ज्यादा आसान हो जाता है।
- इन बड्स से आप बिना किसी झंझट के फटाक से ऑडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर सकते हैं।
- इनमें आपको 48dB डीप नॉइज रिडक्शन मिलता है। इस एडवांस नॉइज कैंसलेशन टेक्नोलॉजी की मदद से बैकग्राउंड नॉइज को काफी कम किया जा सकता है।
- इनमें आपको Hi-Res सर्टिफाइड ऑडियो मिलता है, यानी बड्स हाई-रेजोल्यूशन साउंड क्वालिटी के साथ प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस देते हैं।
- यही नहीं इसमें आपको दमदार बैटरी लाइफ मिल रही है जहां आप 36 घंटे तक इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इन बड्स में एक इंटेलिजेंट AI असिस्टेंट दिया गया है जो रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्शन में मदद करता है, जिससे प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स के लिए ये ईयरबड्स बेहद यूजफुल बन जाते हैं।
कहां से खरीद सकते हैं?
VIAIM RecDot वायरलेस ब्लूटूथ AI ईयरबड्स को फिलहाल ebay.com से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इन बड्स की कीमत 129 डॉलर है यानी भारतीय रुपये में इन बड्स की कीमत 11,153 रुपये है।
ये भी पढ़ें : OnePlus के दमदार फोन की 10 हजार रुपये गिरी कीमत, गलती से भी मिस न करें Deal
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
5 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
7 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines