Best Deals on Printers: Amazon पर इस समय साल की सबसे बड़ी सेल जारी है इस दौरान ऐसा लग रहा है मानो डिस्काउंट ऑफर्स की बारिश हो रही है। ई-कॉमर्स कंपनी कई गैजेट्स और प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। वहीं अगर आप भी इन दिनों एक नया प्रिंटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये बिल्कुल सही समय है। कंपनी इस वक्त HP, Canon समेत कई प्रिंटर्स पर शानदार डील्स पेश कर रही है। स्टूडेंट असाइनमेंट्स हो या किसी फोटो को प्रिंट करना हो, इन सभी प्रिंटर्स से आप ये काम कुछ ही मिनटों में कर सकते हैं। आइये देखते हैं बेस्ट डील्स:
HP DeskJet 2723 All-in-One Printer
एचपी डेस्कजेट 2723 ऑल-इन-वन प्रिंटर घरेलू यूज के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। Amazon Sale 2023 के दौरान आप इस प्रिंटर पर खास ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इस प्रिंटर से आप प्रिंटिंग, स्कैनिंग और कॉपी कर सकते हैं। डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस, ये प्रिंटर आपको आसान वायरलेस कनेक्शन देता है।
प्रिंटर की प्रिंट स्पीड भी काफी अच्छी है, जिससे यह रोजमर्रा के कार्यों के लिए काफी सही है। इस प्रिंटर में आपको 60-शीट इनपुट ट्रे और 25-शीट आउटपुट ट्रे मिलती है। अमेजन पर ये प्रिंटर 5,680 रुपये में मिल रहा है। हालांकि फ्लिपकार्ट पर आप इसे 5 हजार रुपये में खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें : ऐप्पल पैड हो गया सस्ता! कंपनी ने 5000 रुपये कीमत घटाई, अब सिर्फ इतने पैसे में ला सकते हैं घर
Canon PIXMA G3000
Canon PIXMA G3000 भी एक ऑल-इन-वन प्रिंटर है जो आपके घर या ऑफिस की जरूरतों को पूरा करने के लिए बिल्कुल सही है। Amazon Sale 2023 के दौरान आप इस प्रिंटर को आकर्षक कीमत पर खरीद सकते हैं। यह प्रिंटर प्रिंटिंग, स्कैनिंग और कॉपी कर सकता है, जिससे यह विभिन्न कार्यों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन बन जाता है। वाई-फाई और यूएसबी कनेक्टिविटी के साथ, आप अपने डिवाइस को इस प्रिंटर से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। अमेजन पर ये प्रिंटर 13,299 रुपये में मिल रहा है।
Epson EcoTank L3252 Wi-Fi All-in-One Ink Tank Printer
Epson EcoTank L3252 वाई-फाई ऑल-इन-वन इंक टैंक प्रिंटर घर और छोटे ऑफिस के लिए बेस्ट ऑप्शन है। अमेजन सेल 2023 के दौरान आप इस प्रिंटर को 14,499 रुपये में खरीद सकते हैं। अपनी ऑल-इन-वन प्रिंट, स्कैन, कॉपी और डुप्लेक्स प्रिंटिंग सुविधा के साथ, यह इस प्राइस का काफी शानदार प्रिंटर है। प्रिंटर स्पिल-फ्री रीफिलिंग सिस्टम के साथ आता है, जिससे ये काफी सुविधाजनक बन जाता है। स्मार्ट वाई-फाई और ऐप कनेक्टिविटी का यूज करके भी आप इसे यूज कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines