Best Deals on Flagship Phones: भारत में त्योहारी सीजन के कारण कई स्मार्टफोन मेकर्स और ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर शानदार डील्स देखने को मिल रही हैं। फ्लिपकार्ट और अमेजन के अलावा, क्रोमा इन दिनों दो प्रीमियम फोन सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा 5जी और शाओमी 11टी प्रो 5जी पर भारी छूट दे रहा है। अगर आप भी इन दिनों एक Flagship Phone लेने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इस डील बारे में जरूर पता होना चाहिए। खास बात यह है कि इन डील्स के लिए आपको किसी बैंक कार्ड की जरूरत भी नहीं है।
इस डील के बारे में टेक यूटूबेर मुकुल शर्मा (@Stufflistings) द्वारा भी एक्स पर इस डील को शेयर किया गया है। जो अभी भी प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड है। लेकिन ये ऑफर भारत में सभी पिन कोड्स पर उपलब्ध नहीं है। अगर आपके एड्रेस पर भी ये ऑफर देखने को मिल रहा है तो आपको ये मौका गलती से भी मिस नहीं करना चाहिए। यह ऑफर नई दिल्ली और मुंबई में कई पिन कोड पर दिखाई दे रहा है। आइये डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy S22 Ultra 5G पर ऑफर
स्मार्टफोन क्रोमा पर बिना किसी ऑफर के 61,799 रुपये (12GB + 256GB) की शुरुआती कीमत पर बिक रहा है। आप आईडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए 750 रुपये तक की पांच प्रतिशत छूट का लाभ उठा सकते हैं। गैलेक्सी S22 अल्ट्रा 5G में 6.8-इंच AMOLED QHD+ 120Hz स्क्रीन, स्नैपड्रैगन 8 Gen 1, 45W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी, 108MP + 12MP + 10 MP + 10 MP रियर और 40 MP सेल्फी कैमरा मिलता है।
Nothing Phone 2 5G पर ऑफर
प्रीमियम Nothing Phone 2 5G पर भी क्रोमा शानदार डील दे रहा है। डिवाइस को आप इस वक्त बिना किसी ऑफर के 41,999 रुपये में खरीद सकते हैं। आप आईडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए 750 रुपये तक की पांच प्रतिशत छूट का लाभ उठा सकते हैं।
Nothing Phone 2 5G Key Features
- फोन में 12 GB RAM, 256 GB स्टोरेज मिलती है।
- इसमें 6.7 inch का Full HD+ डिस्प्ले है।
- कैमरा कि बात करें तो इसमें 50 MP(OIS) +50MP का सेकंड कैमरा मिलता है।
- फोन में सामने की तरफ 32MP का फ्रंट कैमरा है।
- फोन को पावर देने के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिलता है।
- इसमें 4700 mAh बैटरी के साथ LTPO AMOLED 120Hz पैनल मिलता है।
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
17 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines