Sony का PlayStation 5 2020 में लॉन्च किया गया था और अभी भी इसकी डिमांड काफी ज्यादा है। एक वर्ष से अधिक समय से कंसोल की सप्लाई कम होने के कारण इसे खरीदना काफी मुश्किल भरा काम साबित हो रहा था और कंसोल मिलने पर गेमर्स खुद को काफी लकी मान रहे थे। हालांकि इस साल की शुरुआत में, PS5 की सप्लाई में कमी को कंपनी ने दूर कर दिया है और अब आप ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर पर जा कर इसे आसानी से खरीद सकते हैं। वहीं अगर आप भी काफी समय से Sony PS5 खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये बिल्कुल सही समय है। फ्लिपकार्ट इस वक्त कंसोल पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है। आइये इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Best Deal on Sony PS5
PlayStation 5 इस वक्त फ्लिपकार्ट पर 18% डिस्काउंट के बाद 44,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। अगर आप इसे Flipkart Axis Bank Card से खरीदते हैं तो कंसोल पर आप 5% का एक्स्ट्रा कैशबैक भी ले सकते हैं। क्रोमा पर भी PS5 44,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। हालांकि यहां से खरीदने पर कंपनी 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इसके लिए आपको सिर्फ आईडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई ऑप्शन को चुनना होगा। अगर आप बैंक ऑफर का फायदा उठाते हैं तो कीमत और भी कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें: कल लॉन्च होंगे Apple के नए Macbook से लेकर IMac तक, इवेंट से पहले देखें क्या-क्या रहेगा खास
हाल ही में लॉन्च हुआ था एक स्लिम वेरिएंट
सोनी ने कुछ दिन पहले PS5 का एक स्लिम वेरिएंट भी पेश किया था। टेक दिग्गज ने कहा था कि कंसोल को वॉल्यूम के मामले में 30 प्रतिशत कम किया गया है और यह ओजी पीएस5 से काफी हल्का भी है। डिजाइन के मामले में भी इसमें आपको बड़े बदलाव मिलते हैं। कंसोल में दो पैनलों के बजाय, अब कुल मिलाकर चार कवर पैनल हैं। दोनों तरफ स्लिट हैं जो कंसोल को एक अलग लुक देते हैं। PS5 का टॉप लुक काफी शाइनी है जबकि निचला भाग पहली पीढ़ी के PS5 की मैट फिनिशिंग के साथ आता है।
नया PS5 कब होगा उपलब्ध
इसके अलावा, कंपनी ने नए PS5 में सामने की तरफ अब सामान्य यूएसबी टाइप-ए और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के बजाय दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को ऐड किया है। हालांकि, अगर आप वर्टिकल स्टैंड चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। 2020 में लॉन्च हुए PS5 में सोनी ने एक सिंगल स्टैंड दिया था जिसे वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल दोनों स्टैंड में बदला जा सकता था। रिपोर्ट्स बताती हैं कि नया PS5 नवंबर से स्टोर्स में उपलब्ध होगा।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
11 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
14 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines