Best deal on Oppo Find N3 Flip: चीनी टेक दिग्गज ओप्पो ने हाल ही में भारत में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N3 Flip को लॉन्च किया है। नया लॉन्च किया गया फोल्डेबल स्मार्टफोन 22 अक्टूबर यानी आज शाम 6 बजे से देश में पहली बार खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। फोन में कई जबरदस्त फीचर्स के साथ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। फोन का OIS के साथ आने वाला 50MP कैमरा इसे और भी खास बना देता है। वहीं अगर आप भी इन दिनों एक नया फ्लिप फोन लेने का सोच रहे हैं तो ये बिल्कुल सही समय है। कंपनी इस फोन पर शानदार डील पेश कर रही है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oppo Find N3 Flip की कीमत और ऑफर
भारत में कंपनी ने Oppo Find N3 Flip को 94,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया है। आज से आप सभी ओप्पो स्टोर्स, फ्लिपकार्ट और मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स से इसे खरीद सकते हैं। ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप क्रीम गोल्ड और स्लीक ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इच्छुक खरीदार ICICI बैंक, SBI, कोटक बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक कार्ड के जरिए 12,000 रुपये का कैशबैक ले सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः Airtel, Jio नहीं बल्कि Vi के प्रीपेड प्लान हो सकते हैं बेस्ट, मिलेगी सारी सुविधाएं
Oppo Find N3 Flip Exchange Offer
कंपनी फोन पर जबरदस्त एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। जिसके साथ आप फोन पर 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहक प्रमुख फाइनेंसरों से 24 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट पर भी फोन को अपना बना सकते हैं। खास बात यह है कि फोन के साथ आपको 6 महीने तक एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट का भी ऑप्शन मिलता है। हालांकि यह ऑफर सिर्फ 29 अक्टूबर तक ही वैलिड है।
ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप के स्पेसिफिकेशन
ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप में 6.8-इंच एलटीपीओ AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जबकि एक्सटर्नल स्क्रीन 3.2-इंच की है और यह भी एक AMOLED पैनल है। यह फ्लिप फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ मीडियाटेक डाइमेंशन 9200 चिपसेट से लैस है। इसका वजन लगभग 198 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.8 मिमी है।
Oppo Find N3 Flip कैमरा फीचर्स
कैमरा की बात करें तो फाइंड एन3 फ्लिप पर तीन रियर कैमरा दिए गए हैं जिसमें OIS के साथ 50MP प्राइमरी वाइड, 32MP टेलीफोटो सेंसर और 48MP अल्ट्रा वाइड सेंसर शामिल है। फोन ColorOS 13 पर रन करता है और इसे दो OS अपडेट मिलेंगे। ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप में 4,300mAh की बैटरी है जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है लेकिन फोन में कोई भी वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं है।
Samsung Galaxy Z Flip 5 भी बेस्ट ऑप्शन
हालांकि अगर आप ओप्पो का स्मार्टफोन नहीं लेना चाहते तो इसकी जगह आप Samsung Galaxy Z Flip 5 भी खरीद सकते हैं। इस समय ये फोन सैमसंग की ऑफिशियल वेब साइट, क्रोमा और अमेजन पर 99,999 रुपये में मिल रहा है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines