Best Dashcam Under 6000 in India: वियरेबल टेक ब्रांड Boult ने भारत में अपना एक खास डिवाइस लॉन्च कर दिया है, जो आपको रोड पर होने वाले फालतू लड़ाई झगड़ों से बचा सकता है। जी हां, कंपनी ने CruiseCam X3 के नाम से देश में दमदार डैशकैम लॉन्च कर दिया है, जो रोड सेफ्टी और कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है और यह एक बेहतरीन डैशकैम है।
मिलेगा बेहतरीन डुअल विजन
CruiseCam X1 सीरीज की सफलता के बाद, कंपनी ने X3 को पेश किया है जो फ्रंट और रियर कैमरों के साथ बेहतरीन डुअल विजन ऑफर कर रहा है, जो 2K और 1080p फुल HD रिजाल्यूशन में हर डिटेल को बेहतर ढंग से कैप्चर कर सकता है। इसमें 3.7″ HD टच डिस्प्ले और अल्ट्रा-वाइड 145° FOV X3 रोड कवरेज मिलती है।
2K रिजाल्यूशन में कैप्चर करेगा वीडियो
CruiseCam X3 में ड्यूल कैमरे हैं, जो आगे और पीछे दोनों जगह रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। फ्रंट कैमरा 4MP सेंसर के साथ शानदार 2K रिजाल्यूशन में कैप्चर कर सकता है, जबकि रियर कैमरा 2MP सेंसर के साथ 1080p फुल HD में रिकॉर्ड करता है। यह सेटअप सड़क पर हर डिटेल को काफी हाई क्वालिटी में कैप्चर कर सकता है, जिससे एक ऑल-राउंड व्यू मिलता है और ओवरऑल सिक्योरिटी को बढ़ाता है।
फोन पर मिलेगा रियल टाइम व्यू
3.7″ HD टच डिस्प्ले के साथ, CruiseCam X3 आसान नेविगेशन और वीडियो फुटेज को रियल टाइम में देखने की सुविधा देता है। डिवाइस वाईफाई कनेक्टिविटी का भी सपोर्ट करता है, जो बौल्ट क्रूज ऐप के जरिए स्मार्टफोन के साथ आसानी से जुड़ जाता है। ऐप लाइव स्ट्रीमिंग, वीडियो गैलरी और रिकॉर्ड की गई घटनाओं तक क्विक एक्सेस देता है, जिससे यूजर्स अपनी रिकॉर्डिंग को आसानी से मैनेज कर सकते हैं।
कीमत और उपलब्धता
डैशकैम में 145-डिग्री अल्ट्रा-वाइड फील्ड ऑफ व्यू (FOV) है, जो ब्लाइंड स्पॉट को काफी कम करता है। BOULT CruiseCam X3 अब 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इस डैश कैम को आप Amazon, Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट www.boultaudio.com से खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
10 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
11 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
13 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
14 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
17 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines