हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

1500 से कम कीमत के ये 3 गैजेट कर देंगे AC की छुट्टी, कूल-कूल होगा कमरा

Budget Cooling Gadgets: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए AC की जरूरत नहीं है। हम ये 3 बजट-फ्रेंडली कूलिंग गैजेट्स लाए है, जो 1500 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं और बेहतरीन ठंडक देते हैं।

विज्ञापन

Budget Cooling Gadgets Under 1500: सर्दियां अपने आखिरी दौर में हैं और गर्मियां आने के लिए तैयार हैं। कुछ ही महीनों में गर्मियां तेजी से बढ़ जाएंगी और चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए हम एसी की तलाश करते हैं। हालांकि हर किसी के पास इतने पैसे नहीं होते हैं कि वे घर में एसी लगवा सकें। खासकर स्टूडेंट्स के लिए एसी खरीदना मुश्किल है। ऐसे में हम आपके लिए ऐसे 5 गैजेट लेकर आए हैं, जो अमेजन पर 1500 रुपये से कम कीमत में मिल रहे हैं और बेहतरीन कूलिंग करते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

TOFUNTOY पोर्टेबल AC

अगर आप अपने लिए एक ऐसा ऑप्शन खोज रहे हैं, जो आपको कम बजट में एसी का मजा दे, तो ये आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इस डिवाइस की कीमत 1099 रुपये है, जिसमें आपको एडजस्टेबल स्पीड, पोर्टेबल, ह्यूमिडिफायर, एलईडी लाइट कंट्रोल की सुविधा मिलती है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की होती है, जिसके कारण इसे मैनेज करना आसान होता है। इसके अलावा इसमें एक वॉटर टैंक होता है, जिसमें आप ठंडा पानी या बर्फ डालकर कूलिंग और बेहतर कर सकते हैं।

सिंघल मिनी कूलर

]ये एक पोर्टेबल एयर कूलर है, जिसे 3 इन 1 होम और ऑफिस एयर कंडीशनर की तरह यूज किया जा सकता है। ये कॉम्पैक्ट होम कूलर अमेजन पर 1,199 रुपये में मिल रहा है। इसमें भी एक वॉटर टैंक मिलता है, जिसमें आप पानी या बर्फ डाल सकते हैं और बेहतर कूलिंग पा सकते हैं।

ड्रमस्टोन मिनी एयर कूलर

अगर आप एक मिनी एयर कूलर चाहते हैं, जिसमें LED लाइट लगी हो, तो ये आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ड्रमस्टोन का मिनी एयर कूलर एलईडी लाइट के साथ आने वाला पोर्टेबल एसी फैन कूलर है। इसमें आपको 3 विंड स्पीड, 3 स्प्रे मोड और टाइमर का ऑप्शन मिलता है। ये छोटे कमरे और किचन के लिए पर्सनल कूलिंग मिस्ट फैन की तरह काम करता है। इसकी कीमत 1,299 रुपये है।

यह भी पढ़ें – Jio Users को 3 तगड़े झटके! एक प्लान से उड़ाया डेटा तो एक में कम की वैलिडिटी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें