Compact Smartphones: स्मार्टफोन खरीदते समय लोग डिस्प्ले को बहुत ज्यादा ध्यान से चेक करते हैं। लोगों की मांग को देखते हुए स्मार्टफोन निर्माता कंपनी डिस्प्ले की साइज को बढ़ाती जा रही है। लेकिन कई ऐसे भी यूजर्स हैं जो छोटा फोन पसंद करते हैं। इसे एक हाथ से चलाने में आसानी होती है। इसके अलावा पॉकेट में रखना भी आसान होता है। क्या आप भी एक बेस्ट कॉम्पैक्ट फोन की तलाश में हैं? आइए आपको सबसे बेस्ट 6 कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स विस्तार से बताते हैं।
Apple iPhone SE और Google Pixel 7a
सबसे कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की लिस्ट में iPhone SE पहले नंबर पर शामिल है। इसके अलावा Google Pixel 7a को भी एक हाथ से चला सकते हैं। इन दोनों फोन की कीमत 50 हजार रुपये के से कम है। iPhone SE 2022 के डिस्प्ले की साइज मात्र 4.7 इंच है। इसके बैक में 12 MP सिंगल कैमरा है। वहीं दूसरी तरफ Google Pixel 7a में 6.1 इंच की डिस्प्ले है। ये गूगल टेंसर जी2 प्रोसेसर पर रन करता है।
यह भी पढ़ें: सेल से पहले ही iPhone 15 की बैटरी और चार्जिंग स्पीड हुई लीक, जानें कौन है ज्यादा फास्ट
Google Pixel 6a और Samsung Galaxy S23
गूगल पिक्सल 6ए की कीमत लगभग 24,999 रुपये और सैमसंग गैलेक्सी एस23 की कीमत 74,999 रुपये है। ये दोनों ही कॉम्पैक्ट फोन है और इसमें 6.1 इंच की डिस्प्ले है। Google Pixel 6a में 12MP+12MP बैक कैमरा से फोटोग्राफी कर सकते हैं। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 4410 mAh की बैटरी दी गई है। वहीं दूसरी तरफ Samsung Galaxy S23 की बैटरी 3,900mAh की है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP+10MP+12MP बैक और 12MP फ्रंट कैमरा है।
Motorola Razr 40 Ultra और iPhone 13 mini
iPhone 13 mini एक बेस्ट कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन है, इसे एक हाथ से चलाना आसान है। इसकी ऑनलाइन कीमत 64,999 रुपये है और स्क्रीन की साइज मात्र 5.4 इंच है। हालांकि, अब इस सीरीज को कंपनी की तरफ से बंद कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ Motorola Razr 40 Ultra एक फोल्डेबल फोन है। इसकी कीमत 89,999 रुपये है और स्क्रीन की साइज 3.6 इंच है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines