Best Cleaning Smartphone Tips: स्मार्टफोन का यूज हम सभी अपमी डेली लाइफ में करते हैं। फोन का इस्तेमाल इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि कई बार हम कैसे भी हाथ होने पर फोन को छू लेते हैं। कई बार फोन का इस्तेमाल लापरवाही से भी कर लेते हैं, जिससे ये काफी गंदा भी हो जाता है।
गंदे हाथों से या डस्ट से अगर आपका फोन भी गंदा हो गया है तो अपने स्मार्टफोन को ऐसे ही नहीं छोड़ें बल्कि उसे साफ जरूर कर लें। स्मार्टफोन में गंदगी होने पर इसके खराब होने की समस्या काफी बढ़ जाती है। इसलिए फोन को साफ करने के लिए आप टूल (Smartphone Cleaning Tools) का इस्तेमाल जरूर करें। आइए जानते हैं कि किन टूल की मदद से फोन को साफ किया जा सकता है।
माइक्रोफाइबर क्लॉथ (Microfiber Cloth)
स्मार्टफोन के डिस्प्ले और बॉडी को साफ करने के लिए नॉर्मल कपड़े का इस्तेमाल ना करें। अक्सर हम फोन को चमकाने के लिए घर में रखा सूती कपड़ा या कोई दूसरे तरह के कपड़े का इस्तेमाल कर लेते हैं। हालांकि, ये फोन के लिए सही नहीं है। आपको अगर फोन को क्लीन करना है तो माइक्रोफाइबर क्लॉथ का ही इस्तेमाल करें। इससे फोन की डिस्प्ले भी अच्छी तरह से साफ हो सकेगी।
अल्कोहल क्लीनर (Alcohol Cleaner)
स्मार्टफोन को क्लीन करने के लिए कई क्लीनर अलग-अलग दावे के साथ होते हैं। इनमें से कई वॉटर बेस्ड क्लीनर होते हैं, जिनसे फोन को साफ करना सही नहीं है। आप अल्कोहल क्लीनर का इस्तेमाल फोन को साफ करने के लिए कर सकते हैं। इससे फोन को हानि नहीं पहुंच सकती है जबकि, वॉटर बेस्ड क्लीनर से फोन डैमेज हो सकता है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 hr agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
3 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
6 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
8 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines