Best Charging Cable for Smartphone: आजकल, स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गए हैं, लेकिन इन स्मार्टफोन्स को लगातार इस्तेमाल करने के लिए, हमें उन्हें रेगुलर चार्ज करना पड़ता है और चार्जिंग के लिए हमें एक चार्जिंग केबल की जरूरत होती है, लेकिन बाजार में इतने सारे ऑप्शंस के साथ, फोन के लिए सही चार्जिंग केबल चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
आपकी इसी समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपको सबसे यूनिक 3 ऐसी चार्जिंग केबल के बारे में बताएंगे जो काफी जबरदस्त हैं। इसमें से एक केबल तो आपके फोन का चार्जिंग पोर्ट खराब होने से भी बचा सकती है। चलिए जानें आपके फोन के लिए कौन-सी चार्जिंग केबल सबसे अच्छी है…
Magnetic Ultra Fast Charging Cable
नॉर्मल चार्जिंग केबल तो सभी यूज करते हैं लेकिन क्या हो अगर फोन की केबल पास आते ही खुद ही फोन से जुड़ जाए आपको इसे पोर्ट में न लगाना पड़े। मैग्नेटिक अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग केबल की यही खासियत है। ये 3 इन 1 जैक के साथ आती है और इसमें एक LED इंडिकेटर भी मिलता है। Light Cable सभी Type-C डिवाइस को सपोर्ट करती है। इससे आप Smartphone, Android and iOS स्मार्टफोन चार्ज कर सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसकी कीमत सिर्फ 149 रुपये है।
Macmerise 3-In-1 LED Fast Multi Charging USB Data Cable
ये केबल भी काफी कमाल की है जिसमें आपको 3 अलग-अलग टाइप मिलते हैं। जिससे आप iPhone और एंड्राइड डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। ग्लोइंग लाइट इस केबल को सबसे खास बनती है जो चार्जिंग के वक्त ऐसी फील देती है जैसे केबल से करंट फ्लो दिख रहा हो। इस केबल की कीमत 686 रुपये है जिसे आप अमेजन से खरीद सकते हैं।
VATTU 180° Rotating Fast Charge Cable USB Type C
अक्सर ऐसा देखा गया है कि कुछ वक्त बाद चार्जिंग केबल पोर्ट के पास से खराब होना शुरू हो जाती है और कुछ वक्त बाद तो काम करना बंद कर देती है ऐसे में अगर आप कोई मजबूत केबल ढूंढ रहे हैं तो ये एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है जिसके जरिए आप 120W Super Fast Charging भी कर सकते हैं। केबल के दोनों एंड मजबूत Metal से बने हैं। इसकी कीमत सिर्फ 499 रुपये है।
ये भी पढ़ें : ये क्या? 2 अगस्त को आ रहा है 180MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
7 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
9 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
11 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
12 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
13 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines